Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पैतृक गांव नेमरा में बाहा पर्व में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

रांची/नेमरा। Hemant Soren सपरिवार अपने पैतृक गांव नेमरा में आयोजित पारंपरिक बाहा पर्व में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ग्रामीणों के साथ नेमरा गांव स्थित जाहेर थान पहुंचे और पारंपरिक विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, खुशहाली और उन्नति की कामना की।

परंपरा के अनुसार पूजा-अर्चना का कार्य गांव के नाइके बाबा (पाहन) चैतन टुडू और कुडम नाइके बाबा (उप पाहन) छोटू बेसरा ने संपन्न कराया। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपने निवास स्थान से ग्रामीणों के साथ पदयात्रा करते हुए जाहेर थान पहुंचे और बाहा पूजा में भाग लिया।

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मुख्यमंत्री बाहा पर्व में शामिल होने अपने पैतृक गांव पहुंचे। उन्हें अपने बीच पाकर नेमरा सहित आसपास के गांवों के लोग काफी उत्साहित नजर आए। परंपरा के अनुरूप ग्रामीण ढोल-नगाड़ा और मांदर बजाते हुए मुख्यमंत्री के साथ जाहेर थान पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वयं मांदर बजाकर ग्रामीणों का उत्साहवर्धन किया।

मुख्यमंत्री अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक Kalpana Soren के साथ दो दिवसीय दौरे पर नेमरा पहुंचे हैं। उनके आगमन की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग नेमरा गांव पहुंचे और मुख्यमंत्री से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने भी आत्मीयता के साथ लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और सभी को बाहा पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment