Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

खौफनाक वारदात: युवक की धारदार हथियार से हत्या, भागती स्कॉर्पियो से एक और की मौत

On: March 6, 2026 6:35 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

हजारीबाग। झारखंड के Hazaribagh जिले के Barkagaon थाना क्षेत्र अंतर्गत नापोखुर्द गांव में गुरुवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां भीखन साव के 30 वर्षीय पुत्र रोहित साव की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। रोहित साव स्थानीय स्तर पर कोयले के कारोबार से जुड़े थे। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक अपने पीछे माता-पिता, पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं।

हत्या के बाद भागते समय दूसरी मौत

ग्रामीणों के अनुसार अपराधी स्कॉर्पियो वाहन (JH01 DG 7798) से गांव पहुंचे थे। रोहित साव की हत्या करने के बाद जब वे भाग रहे थे, उसी दौरान वाहन की चपेट में आने से गांव के बेनी साव के 30 वर्षीय पुत्र प्रदीप साव की भी मौत हो गई। इस हादसे में मृतक की पत्नी और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज जारी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना को अवैध कोयला कारोबार में वर्चस्व की लड़ाई से जोड़कर देखा जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि नापो गांव के बरवानिया इलाके में नये कोल हार्ड कूप फैक्ट्री बनाने को लेकर भी विवाद चल रहा था, जिससे तनाव बढ़ा हुआ था।

घटना के दौरान अपराधियों द्वारा एक ट्रैक्टर और एक स्कॉर्पियो वाहन में आग लगाने की भी चर्चा है। हत्या के बाद भागने के दौरान स्कॉर्पियो की चपेट में आने से कुल छह लोग घायल हो गए। दो घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, दो को आरोग्य अस्पताल भेजा गया, दो को बेहतर इलाज के लिए Rajendra Institute of Medical Sciences रांची रेफर किया गया

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस इस घटना को अवैध कोयला कारोबार से जोड़कर जांच कर रही है, हालांकि अन्य पहलुओं पर भी पड़ताल जारी है। घटना के बाद नापोखुर्द गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीण खुलकर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ससुराल बना ‘मौत का घर’? नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से उठे सवाल

मुआवजे की मांग पर हिंसक हुआ प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव

दहेज की भेंट चढ़ी एक अजन्मी जिंदगी, बेरहम पति की पिटाई से महिला का गर्भपात

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, नामांकन व उपस्थिति सुधारने के निर्देश

JPSC परीक्षा को लेकर उपायुक्त का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

उदयन पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणाम

श्री रामकृष्ण परमहंस सेंट्रल स्कूल का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 10वीं में 100% परिणाम

भीषण गर्मी से जंगल छोड़ गांव पहुंचे राष्ट्रीय पक्षी मोर

नौ दिवसीय महायज्ञ संपन्न, हवन-पूजन व भंडारे में उमड़ी भीड़

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिमरिया का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 40 छात्र सफल

खेतों में धधकी आग, किसानों की मेहनत राख—दो गांवों में गेहूं जलने से मचा हाहाकार

पंचदेव मंदिर की दीवार पर अपशब्द लिखे, ग्रामीणों में आक्रोश

Leave a Comment