Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

होली की खुशियां मातम में बदलीः सड़क हादसे में युवक की मौत, गांव में शोक

On: March 5, 2026 11:50 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पत्थलगड़ा (चतरा)। होली के दिन पत्थलगड़ा प्रखंड में एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई, जिससे त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। जानकारी के अनुसार प्रखंड कार्यालय के समीप बुधवार शाम करीब चार बजे एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पत्थलगड़ा गांव निवासी जगदीश दांगी के 32 वर्षीय पुत्र संतोष दांगी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पत्थलगड़ा थाना प्रभारी राकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया। बताया जा रहा है कि संतोष दांगी अपनी बाइक से पुराने घर पत्थलगड़ा से नए घर दानापुर जा रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार संतोष दांगी परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे और मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी, दो छोटे बच्चे और वृद्ध पिता हैं। अचानक हुई इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बच्चा चोरी की अफवाहों से फैली दहशत, पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील

आधुनिकता के दौर में गुम हो रही पारंपरिक होली की धुन

होली पर मांस-मछली और शराब की जमकर बिक्री, कई जगह नशे में झड़प

होली का उत्सव मातम में बदला, अलग-अलग घटनाओं में दो की मौत, कई घायल

सिमरिया में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई होली, होली मिलन समारोह की रही धूम

चतरा जिले में धूमधाम से मनी होली, रंग-गुलाल में डूबा पूरा इलाका

छत पर रखे बिचाली में लगी आग, मवेशियों का सालभर का चारा जलकर राख

पहाड़ी के पास दो कारों की आमने-सामने टक्कर, बड़ा हादसा टला

नीतीश कुमार के संभावित राज्यसभा जाने पर सरयू राय ने उठाए सवाल

थाना हाजत में हत्या के आरोपी ने लगाई फांसी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

बिहार की सियासत पर झामुमो का हमला, भाजपा पर जनादेश के अपमान का आरोप

देवा शरीफ में सूफी रंग की होली: गुलाल और गुलाब की खुशबू में घुला सांप्रदायिक सौहार्द

Leave a Comment