Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

होली पर मांस-मछली और शराब की जमकर बिक्री, कई जगह नशे में झड़प

On: March 5, 2026 9:08 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा। होली के अवसर पर जिला मुख्यालय सहित विभिन्न प्रखंडों में मांसाहार और शराब की जमकर बिक्री हुई। महंगाई के बावजूद मांस और मछली की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। शुक्रवार से ही कई दुकानों पर लंबी कतारें देखने को मिलीं। जानकारी के अनुसार होली को लेकर जिले के बाजारों में मांस, मछली और अन्य खाद्य सामग्री की बिक्री सामान्य दिनों की तुलना में काफी अधिक रही। लोगों ने पर्व को लेकर पहले से ही खरीदारी शुरू कर दी थी। वहीं शराब दुकानों की आधिकारिक बंदी के बावजूद सिमरिया, इटखोरी, गिद्धौर, टंडवा, हंटरगंज और पत्थलगड़ा समेत कई प्रखंडों में मंगलवार और बुधवार को खुलेआम शराब की बिक्री होने की चर्चा रही। कई जगहों पर लोगों के बीच शराब पीने-पिलाने को लेकर विवाद और झड़प की भी घटनाएं सामने आईं। कुछ स्थानों पर नशे में धुत युवक बाइक चलाते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गए, जबकि कहीं-कहीं राहगीरों से उलझने की घटनाएं भी हुईं। हालांकि प्रशासन की सक्रियता के कारण स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया और कोई बड़ी अप्रिय घटना नहीं हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि त्योहारों के दौरान अवैध शराब की बिक्री पर सख्त निगरानी की जरूरत है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आधुनिकता के दौर में गुम हो रही पारंपरिक होली की धुन

होली का उत्सव मातम में बदला, अलग-अलग घटनाओं में दो की मौत, कई घायल

सिमरिया में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई होली, होली मिलन समारोह की रही धूम

चतरा जिले में धूमधाम से मनी होली, रंग-गुलाल में डूबा पूरा इलाका

छत पर रखे बिचाली में लगी आग, मवेशियों का सालभर का चारा जलकर राख

पहाड़ी के पास दो कारों की आमने-सामने टक्कर, बड़ा हादसा टला

नीतीश कुमार के संभावित राज्यसभा जाने पर सरयू राय ने उठाए सवाल

थाना हाजत में हत्या के आरोपी ने लगाई फांसी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

बिहार की सियासत पर झामुमो का हमला, भाजपा पर जनादेश के अपमान का आरोप

देवा शरीफ में सूफी रंग की होली: गुलाल और गुलाब की खुशबू में घुला सांप्रदायिक सौहार्द

होली के दिन दर्दनाक हादसा, त्रिवेणी संगम में डूबे दो किशोर

क्या बिहार को मिलने वाला है नया मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा तेज

Leave a Comment