Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

आधुनिकता के दौर में गुम हो रही पारंपरिक होली की धुन

On: March 5, 2026 11:47 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा। होली पर्व के अवसर पर बजने वाले पारंपरिक वाद्य यंत्र ढोल, मंजीरा और झाल की मधुर ध्वनि अब धीरे-धीरे आधुनिकता के दौर में गुम होती जा रही है। इन पारंपरिक वाद्य यंत्रों की जगह अब डिजिटल साउंड सिस्टम यानी डीजे ने ले ली है। डीजे के तेज शोर के आगे ढोल, मंजीरा और झाल की आवाज लगभग दब कर रह गई है। पहले होली के मौके पर इन पारंपरिक वाद्य यंत्रों का विशेष महत्व हुआ करता था। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग होली के करीब पंद्रह दिन पहले से ही ढोल-मंजीरा की थाप पर फगुआ गीत गाकर आनंद लेते थे। गांवों में शाम होते ही चौपालों और गलियों में गीत-संगीत की महफिल सज जाती थी। गांव के बुजुर्ग बताते हैं कि आज की होली और पहले की होली में काफी अंतर आ गया है। पहले होली केवल रंगों का ही नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे और मेल-मिलाप का भी बड़ा पर्व हुआ करता था। गांवों में “झुमटा” जैसे पारंपरिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते थे, जिसमें छोटे-बड़े सभी लोग उत्साह के साथ भाग लेते थे। लेकिन समय के साथ यह परंपरा अब धीरे-धीरे समाप्त होती जा रही है। अब होली में पारंपरिक गीत-संगीत की जगह तेज डीजे और आधुनिक संगीत ने ले ली है। इतना ही नहीं, मिलावटी रंगों और बदलते सामाजिक संबंधों के कारण कई लोग अब एक-दूसरे को रंग लगाने से भी कतराने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि होली की पुरानी परंपराओं और लोक संस्कृति को बचाने के लिए समाज को फिर से पारंपरिक तरीके से इस पर्व को मनाने की पहल करनी चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी अपनी संस्कृति से जुड़ी रह सकें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

होली की खुशियां मातम में बदलीः सड़क हादसे में युवक की मौत, गांव में शोक

होली पर मांस-मछली और शराब की जमकर बिक्री, कई जगह नशे में झड़प

होली का उत्सव मातम में बदला, अलग-अलग घटनाओं में दो की मौत, कई घायल

सिमरिया में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई होली, होली मिलन समारोह की रही धूम

चतरा जिले में धूमधाम से मनी होली, रंग-गुलाल में डूबा पूरा इलाका

छत पर रखे बिचाली में लगी आग, मवेशियों का सालभर का चारा जलकर राख

पहाड़ी के पास दो कारों की आमने-सामने टक्कर, बड़ा हादसा टला

नीतीश कुमार के संभावित राज्यसभा जाने पर सरयू राय ने उठाए सवाल

थाना हाजत में हत्या के आरोपी ने लगाई फांसी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

बिहार की सियासत पर झामुमो का हमला, भाजपा पर जनादेश के अपमान का आरोप

देवा शरीफ में सूफी रंग की होली: गुलाल और गुलाब की खुशबू में घुला सांप्रदायिक सौहार्द

होली के दिन दर्दनाक हादसा, त्रिवेणी संगम में डूबे दो किशोर

Leave a Comment