चतरा/गिद्धौर/मयूरहंड/पत्थलगड़ा। जिला मुख्यालय सहित मयूरहंड, प्रतापपुर, कुंदा, गिद्धौर, सिमरिया, पत्थलगड़ा, टंडवा और इटखोरी प्रखंडों में होली का पर्व हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। राग, रंग और उमंग का यह महापर्व जिलेभर में छिटपुट घटनाओं के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। होली के अवसर पर लोगों ने ऊंच-नीच, अमीरी-गरीबी जैसे सभी भेदभावों को भुलाकर एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले मिलते हुए पर्व की शुभकामनाएं दीं। सोमवार से बुधवार तक पूरे जिले में रंगों के फव्वारे और अबीर की खुशबू छाई रही। लोगों के बीच एक-दूसरे को बधाई देने और मिठाइयां बांटने का दौर भी चलता रहा। इससे पहले सोमवार देर रात जिले के शहर और गांवों में पारंपरिक तरीके से होलिका दहन किया गया। बुराई और उत्पीड़न के प्रतीक होलिका के दहन के साथ लोगों ने सुख-समृद्धि की कामना की। शहर के दर्जनों स्थानों के साथ-साथ लगभग सभी गांवों में श्रद्धा और उत्साह के साथ होलिका दहन संपन्न हुआ। वहीं गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र में भी होली का पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। गांव की गलियों और चौपालों पर सुबह से ही उत्सव का माहौल रहा। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी ढोलक, ताशा और हरमोनियम की धुन पर झूमते नजर आए। युवाओं ने ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर नृत्य किया, जबकि महिलाओं ने पारंपरिक फगुआ गीत गाकर माहौल को और भी आनंदमय बना दिया। घरों में विभिन्न प्रकार के पकवान बनाए गए और मेहमानों का स्वागत किया गया। कई स्थानों पर सामूहिक होली मिलन समारोह का भी आयोजन हुआ, जहां ग्रामीणों ने सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया। बुजुर्गों ने होली को आपसी मनमुटाव भुलाकर रिश्तों को मजबूत करने का पर्व बताया। पूरे दिन जिले में उत्साह का माहौल बना रहा और कहीं से भी किसी बड़ी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। इस तरह चतरा जिले में होली का पर्व शांति, सौहार्द और पारंपरिक उल्लास के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हो गया।
चतरा जिले में धूमधाम से मनी होली, रंग-गुलाल में डूबा पूरा इलाका

On: March 5, 2026 9:00 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now





















Total Users : 831406
Total views : 2540977