सिमरिया (चतरा)। सिमरिया प्रखंड में होली का त्योहार शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। रंगों के इस पर्व पर लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। सिमरिया प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ चंद्रदेव प्रसाद द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह की विशेष धूम रही। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को रंग-अबीर लगाकर होली की बधाई दी। बीडीओ द्वारा किए गए इस आयोजन और पहल की लोगों ने सराहना करते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की। होली पर्व को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा। सिमरिया थाना क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई थी तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई। थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि होली के दौरान क्षेत्र में कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। प्रशासन की मुस्तैदी और आम लोगों के सहयोग से पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
सिमरिया में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई होली, होली मिलन समारोह की रही धूम

On: March 5, 2026 9:02 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 831446
Total views : 2541027