Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

छत पर रखे बिचाली में लगी आग, मवेशियों का सालभर का चारा जलकर राख

On: March 5, 2026 8:57 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर थाना क्षेत्र के बारीसाखी पंचायत गांव निवासी प्रकाश राणा के घर की छत पर रखे बिचाली (पुवाल) में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और छत पर रखा करीब पांच हजार रुपये मूल्य का बिचाली जलकर राख हो गया। प्रकाश राणा ने बताया कि आग लगने से उन्हें काफी नुकसान हुआ है। हालांकि ग्रामीणों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक छत पर रखा पूरा पुवाल जल चुका था। इस आगलगी की घटना में मवेशियों के लिए सालभर का चारा पूरी तरह नष्ट हो गया है, जिससे पशुपालन पर संकट खड़ा हो गया है। घटना की सूचना स्थानीय जनप्रतिनिधियों को दे दी गई है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग से उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है, ताकि उन्हें हुई क्षति की भरपाई हो सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आधुनिकता के दौर में गुम हो रही पारंपरिक होली की धुन

होली पर मांस-मछली और शराब की जमकर बिक्री, कई जगह नशे में झड़प

होली का उत्सव मातम में बदला, अलग-अलग घटनाओं में दो की मौत, कई घायल

सिमरिया में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई होली, होली मिलन समारोह की रही धूम

चतरा जिले में धूमधाम से मनी होली, रंग-गुलाल में डूबा पूरा इलाका

पहाड़ी के पास दो कारों की आमने-सामने टक्कर, बड़ा हादसा टला

नीतीश कुमार के संभावित राज्यसभा जाने पर सरयू राय ने उठाए सवाल

थाना हाजत में हत्या के आरोपी ने लगाई फांसी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

बिहार की सियासत पर झामुमो का हमला, भाजपा पर जनादेश के अपमान का आरोप

देवा शरीफ में सूफी रंग की होली: गुलाल और गुलाब की खुशबू में घुला सांप्रदायिक सौहार्द

होली के दिन दर्दनाक हादसा, त्रिवेणी संगम में डूबे दो किशोर

क्या बिहार को मिलने वाला है नया मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा तेज

Leave a Comment