Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

होली का उत्सव मातम में बदला, अलग-अलग घटनाओं में दो की मौत, कई घायल

On: March 5, 2026 9:05 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र में इस बार होली का त्योहार कई जगहों पर मातम में बदल गया। अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई स्थानों पर मारपीट की घटनाओं में कई लोग घायल हो गए। पहली घटना सोमवार देर शाम की है। होलिका दहन के लिए ट्रैक्टर से लकड़ी लाने के दौरान जपुआ आहार के समीप ट्रैक्टर पलट गया। इस हादसे में सिमरटोला निवासी सह युवा समाजसेवी गौतम कुमार दांगी 38 वर्ष, पिता प्रकाश दांगी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उपरटोला निवासी भागेश्वर दांगी और प्रकाश दांगी घायल हो गए, जिनका इलाज हजारीबाग में कराया गया। गौतम दांगी की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में होली को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर ठाकुरवाड़ी मंदिर परिसर में ग्रामीणों की बैठक हुई, जिसमें दिवंगत युवक की आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन रखा गया। ग्रामीणों ने बताया कि गौतम दांगी एक सक्रिय समाजसेवी थे और गांव के हर सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। उन्होंने धोबिनियां श्मशान घाट परिसर में अपने निजी खर्च से चापाकल भी लगवाया था। दूसरी घटना बरटा गांव की है। होली जुलूस में शामिल एक व्यक्ति अचानक सड़क किनारे बैठ गया और बेहोश हो गया। ग्रामीण उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान डबलू भुइंया 40 वर्ष निवासी पांडेयटांड के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह मूल रूप से राजपुर का रहने वाला था, लेकिन बरटा के पांडेय टोला स्थित अपने ससुराल में रहता था। इधर सियारी गांव में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई, जिसमें चतरा सदर थाना क्षेत्र के उंटा गांव निवासी किशोर दांगी घायल हो गए। उनके माथे में गंभीर चोट आई है। इसके अलावा द्वारी गांव में भी होली जुलूस के दौरान मारपीट की घटना हुई, जिसमें गल्लू गोप, साहिल यादव और उमेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों का इलाज सदर अस्पताल हजारीबाग में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस द्वारी गांव पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। पूरे प्रखंड क्षेत्र में इन घटनाओं के बाद शोक और तनाव का माहौल बना हुआ है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आधुनिकता के दौर में गुम हो रही पारंपरिक होली की धुन

होली पर मांस-मछली और शराब की जमकर बिक्री, कई जगह नशे में झड़प

सिमरिया में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई होली, होली मिलन समारोह की रही धूम

चतरा जिले में धूमधाम से मनी होली, रंग-गुलाल में डूबा पूरा इलाका

छत पर रखे बिचाली में लगी आग, मवेशियों का सालभर का चारा जलकर राख

पहाड़ी के पास दो कारों की आमने-सामने टक्कर, बड़ा हादसा टला

नीतीश कुमार के संभावित राज्यसभा जाने पर सरयू राय ने उठाए सवाल

थाना हाजत में हत्या के आरोपी ने लगाई फांसी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

बिहार की सियासत पर झामुमो का हमला, भाजपा पर जनादेश के अपमान का आरोप

देवा शरीफ में सूफी रंग की होली: गुलाल और गुलाब की खुशबू में घुला सांप्रदायिक सौहार्द

होली के दिन दर्दनाक हादसा, त्रिवेणी संगम में डूबे दो किशोर

क्या बिहार को मिलने वाला है नया मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा तेज

Leave a Comment