गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर थाना क्षेत्र के बरहमपुरदृगिद्धौर मार्ग पर बरहमपुर पहाड़ी के समीप दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों कारें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, हालांकि दोनों वाहन चालक बाल-बाल बच गए। बताया जाता है कि एक कार इटखोरी से गिद्धौर की ओर आ रही थी, जबकि दूसरी कार गिद्धौर से इटखोरी की तरफ जा रही थी। इसी दौरान बरहमपुर पहाड़ी के समीप दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों कारों को काफी नुकसान पहुंचा, लेकिन किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद एक कार चालक मौके से फरार हो गया। वहीं सूचना मिलते ही गिद्धौर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। संयोगवश इस हादसे में किसी के हताहत नहीं होने से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।
पहाड़ी के पास दो कारों की आमने-सामने टक्कर, बड़ा हादसा टला

On: March 5, 2026 8:55 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 831487
Total views : 2541088