Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

देवा शरीफ में सूफी रंग की होली: गुलाल और गुलाब की खुशबू में घुला सांप्रदायिक सौहार्द

On: March 5, 2026 9:54 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

जब दरगाह में उड़ा अबीर-गुलाल… और मिट गईं मजहबी दीवारें! रंगों की उड़ान… इंसानियत की पहचान… और मजहब से ऊपर उठता भाईचारा…

बाराबंकी (उत्तर प्रदेश)। होली के पावन अवसर पर बाराबंकी जिले के देवा स्थित सूफी संत हाजी वारिस अली शाह की दरगाह पर बुधवार को सांप्रदायिक सौहार्द का अद्भुत नजारा देखने को मिला। करीब सवा सौ साल पुरानी परंपरा को निभाने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई समुदाय के हजारों जायरीन देवा शरीफ पहुंचे। मजार परिसर में “वारिस पिया के जयकारों” के बीच जब अबीर-गुलाल उड़ा, तो मानो मजहबी दीवारें ढह गईं और चारों ओर इंसानियत का रंग बिखर गया। दरगाह परिसर में बड़ी संख्या में पहुंचीं महिलाओं और युवतियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया और गुलाब की पंखुड़ियां बरसाकर प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया।

ढोल-नगाड़ों की थाप और रूहानी कव्वालियों के बीच श्रद्धालु हाथों में हाथ डालकर झूमते नजर आए। यह दृश्य सूफी संत हाजी वारिस अली शाह के उस संदेश को जीवंत कर रहा था— “जो रब है वही राम।” दरगाह पर मौजूद हर व्यक्ति धर्म की सीमाओं से ऊपर उठकर एक ही रंग में रंगा दिखाई दिया। देवा शरीफ की यह होली अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान रखती है। यहां यह उत्सव केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने का माध्यम माना जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार सदियों से चली आ रही इस परंपरा में सभी धर्मों के लोग मिलकर गुलाल उड़ाते हैं और आपसी प्रेम का संदेश देते हैं।

मजार पर हाजिरी देने पहुंचे श्रद्धालु अजय कुमार निगम और प्रताप जायसवाल सहित अन्य लोगों ने कहा कि देवा शरीफ की होली दुनिया की सबसे खूबसूरत और सौहार्दपूर्ण होली है, जहां नफरत के लिए कोई स्थान नहीं है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बदले की खौफनाक दास्तान: बहन की मौत का शक, साले ने जीजा को किया अगवा, जंगल में ले जाकर कर दी हत्या!

जल जीवन मिशन में कमीशनखोरी का आरोप: पानी के लिए सिर पर घड़ा लेकर सड़क पर उतरेगी BJP, 6 मई से बड़ा आंदोलन!

न्याय की जीत: 9 साल पुराने जघन्य मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, 7वें आरोपी को 20 साल की सख्त सजा!

पत्रकार पर हमला… 48 घंटे में गिरफ्तारी नहीं तो होगा बड़ा कदम!

भक्ति में डूबा पुंडरा गांव, सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य समापन

महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता की मुहिम तेज

सरकारी चापानल पर ताला, ग्रामीणों को पानी के लिए भटकना पड़ा

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.5 किलो अफीम के साथ युवक दबोचा

पशु मेला 2026-27 की डाक संपन्न, दामोदर गोप को मिली जिम्मेदारी

पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर नन्हे छात्र, स्कूल की व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, कमरे खाली फिर भी बाहर क्लास, खेल-कंप्यूटर सामग्री लौटाने का आरोप—जांच के आदेश

हेमन्त कैबिनेट के बड़े फैसले: रांची को 2 नए फ्लाईओवर की सौगात, Google के साथ करार और JTET 2026 नियमावली पास!

अस्मिता सिटी लीग 2026’ में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दम, विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं सफलतापूर्वक संपन्न

Leave a Comment