कुंदा (चतरा)। होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कुंदा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह ने की। बैठक में उपस्थित लोगों को होली के दौरान शांति बनाए रखने, अफवाहों से बचने तथा प्रशासन का सहयोग करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। थाना प्रभारी ने कहा कि अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल कुंदा पुलिस को देने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह तैयार है और संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखी जाएगी। बैठक में प्रमुख प्रतिनिधि जयराम भारती, कुंदा मुखिया मनोज कुमार साहू, बौधाडीह मुखिया प्रतिनिधि विनोद साव, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलेश्वर भोक्ता, राजद जिला उपाध्यक्ष दिलीप यादव, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रंजीत भोक्ता, पूर्व जिप सदस्य पृथ्वी गंझु, समाजसेवी अंबिका सिंह भोक्ता, मिथिलेश यादव, लवकुश गुप्ता, विजय यादव, लक्ष्मण भोक्ता, एसआई श्रीकांत पांडे, एएसआई मुगेश्वर चौधरी, चौकीदार मुकेश कुमार, अंकित कुमार, राजेश कुमार सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।
कुंदा थाना में शांति समिति की बैठक, होली सौहार्दपूर्ण मनाने की अपील

On: March 1, 2026 8:41 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now




















Total Users : 826748
Total views : 2534756