Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन, भाईचारे और एकता का संदेश

On: March 1, 2026 9:28 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लोहरदगा, कुम्हार प्रजापति ट्रस्ट की ओर से आनंद सरस्वती बाल निकेतन, पावरगंज (कुम्हार मोहल्ला) में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, नागपुरी और भोजपुरिया होली गीतों पर उपस्थित लोगों ने जमकर आनंद उठाया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रेम किशोर प्रजापति ने की, जबकि संचालन जिला सचिव नागेंद्र प्रजापति एवं प्रमोद प्रजापति ने संयुक्त रूप से किया। आयोजन की सफलता पर जिला सचिव नागेंद्र प्रजापति ने सभी सदस्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष प्रेम किशोर प्रजापति ने समाज में भाईचारा, आपसी सद्भाव और मेल-मिलाप के साथ होली मनाने की अपील की। उन्होंने लोहरदगा नगर परिषद चुनाव में समाज की एकजुटता के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इसी एकता के फलस्वरूप नगर परिषद लोहरदगा के अध्यक्ष अनिल उरांव की विजय संभव हो सकी। उन्होंने समाज से आगे भी एकजुटता बनाए रखने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में समाज के संरक्षकों ने होली से संबंधित गीत प्रस्तुत किए एवं काव्य पाठ कर समां बांध दिया। अंत में कोषाध्यक्ष विनोद प्रजापति ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभी को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

इस अवसर पर प्रेम किशोर प्रजापति, राधेश्याम प्रजापति, शेखर प्रजापति, शशिकांत जी, रामदेव प्रजापति, अमर कुमार, दुर्गा प्रजापति,नागेंद्र प्रजापति, दीपक महतो, प्रवीण कुमार, चिंटू, नितेश प्रजापति, देवानंद प्रजापति, सरोज प्रजापति सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों ने सामूहिक रूप से अल्पाहार ग्रहण कर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जय श्री राम समिति की बैठक में लोहरदगा नगर परिषद अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों का हुआ स्वागत

सदर थाना परिसर में शांति समिति बैठक सह होली मिलन समारोह आयोजित

कुंदा थाना में शांति समिति की बैठक, होली सौहार्दपूर्ण मनाने की अपील

युवा पायलट विवेक विकाश भगत को भावभीनी श्रद्धांजलि, पाण्डुका में उमड़ा जनसैलाब

राज्यपाल से मिले इंजी. सुबोध पासवान, महादेव मठ को विश्व धरोहर सूची में शामिल करने की उठाई मांग

नाबालिग युवती के गांव पहुंचने से बानासाम में हलचल, परिजनों ने विवाह से किया इंकार

रिसेप्शन समारोह में सियासी हस्तियों का जमावड़ा, केंद्रीय मंत्रियों ने दिया आशीर्वाद

मयूरहंड थाना में शांति समिति की बैठक सह होली मिलन, सौहार्द बनाए रखने की अपील

पिंडारकोंण में होली मिलन समारोह, गीत-संगीत के बीच दिखी उत्साह की झलक

पत्थलगड़ा थाना में शांति समिति की बैठक सह होली मिलन, नशाबाजी व हुड़दंग पर रहेगी कड़ी नजर

गिद्धौर थाना में शांति समिति की बैठक, होली सौहार्दपूर्ण मनाने की अपील

शांति समिति की बैठक, होली पर पुलिस रहेगी अलर्ट

Leave a Comment