गिद्धौर (चतरा)। होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को गिद्धौर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रमुख अनिता यादव ने की। बैठक में विधायक प्रतिनिधि कपिल कुमार, सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा, उपप्रमुख प्रीतम यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रेमचंद यादव, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि बालेश्वर यादव, जेएमएम के वरिष्ठ नेता प्रमेश्वर दांगी, मुखिया निर्मला देवी, जगदीश यादव समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने प्रखंड में होली शांतिपूर्वक मनाने को लेकर अपने विचार रखे। अंचलाधिकारी अनंत सयनम विश्वकर्मा ने कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। उन्होंने अपील की कि त्योहार के दौरान अश्लील गीतों से परहेज किया जाए और सामाजिक सौहार्द बनाए रखा जाए। थाना प्रभारी शिवा यादव ने बताया कि होली को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। बैठक में दांगी कुशवाहा समाज के जिला कोषाध्यक्ष देवनारायण दांगी, महादेव दांगी, मुखिया प्रतिनिधि मुकेश कुमार साव, सांसद प्रतिनिधि बबलू कुमार साव, अर्जुन दांगी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
गिद्धौर थाना में शांति समिति की बैठक, होली सौहार्दपूर्ण मनाने की अपील

On: March 1, 2026 9:12 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now




















Total Users : 826731
Total views : 2534721