Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

नाबालिग युवती के गांव पहुंचने से बानासाम में हलचल, परिजनों ने विवाह से किया इंकार

On: March 1, 2026 8:31 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा। कुंदा थाना क्षेत्र के बानासाम गांव में उस समय हलचल मच गई जब एक नाबालिग युवती गांव के उदेसर भारती के घर पहुंच गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों में चर्चा शुरू हो गई। सूत्रों के अनुसार युवती का नाम गांव के एक युवक के साथ जोड़ा जा रहा था। हालांकि, युवती के नाबालिग होने की जानकारी मिलते ही युवक के परिजनों ने स्पष्ट रूप से विवाह से इंकार कर दिया। परिजनों ने कहा कि कानून के अनुसार नाबालिग की शादी करना दंडनीय अपराध है और वे किसी भी परिस्थिति में नियम विरुद्ध कदम नहीं उठाएंगे। फिलहाल युवती उदेसर भारती के घर पर ही मौजूद है। मामले को लेकर गांव में आपसी बातचीत जारी है। ग्रामीणों एवं दोनों पक्षों के परिजनों द्वारा सामाजिक स्तर पर समझदारी के साथ समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कानून और सामाजिक मर्यादा का पालन करते हुए ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन को भी मामले की जानकारी दिए जाने की बात सामने आ रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कुंदा थाना में शांति समिति की बैठक, होली सौहार्दपूर्ण मनाने की अपील

युवा पायलट विवेक विकाश भगत को भावभीनी श्रद्धांजलि, पाण्डुका में उमड़ा जनसैलाब

राज्यपाल से मिले इंजी. सुबोध पासवान, महादेव मठ को विश्व धरोहर सूची में शामिल करने की उठाई मांग

रिसेप्शन समारोह में सियासी हस्तियों का जमावड़ा, केंद्रीय मंत्रियों ने दिया आशीर्वाद

मयूरहंड थाना में शांति समिति की बैठक सह होली मिलन, सौहार्द बनाए रखने की अपील

पिंडारकोंण में होली मिलन समारोह, गीत-संगीत के बीच दिखी उत्साह की झलक

पत्थलगड़ा थाना में शांति समिति की बैठक सह होली मिलन, नशाबाजी व हुड़दंग पर रहेगी कड़ी नजर

गिद्धौर थाना में शांति समिति की बैठक, होली सौहार्दपूर्ण मनाने की अपील

शांति समिति की बैठक, होली पर पुलिस रहेगी अलर्ट

अनियंत्रित हाइवा पेड़ से टकराई, बिजली तार पर गिरा पेड़, बड़ा हादसा टला

प्रजापति समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन सह होली मिलन समारोह संपन्न

चुनाव परिणाम विपरीत, फिर भी समाजसेवा जारी रखेंगे: सूरज झा

Leave a Comment