Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

प्रजापति समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन सह होली मिलन समारोह संपन्न

On: March 1, 2026 8:23 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम परिसर में प्रजापति समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के राज्य कार्यकारिणी सदस्य नंदकिशोर प्रजापति, जिला अध्यक्ष गौतम प्रजापति तथा समाज के संरक्षक सह जेएमएम के पूर्व जिला अध्यक्ष पंकज प्रजापति मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक आशेश्वर प्रजापति एवं आदित्य प्रजापति ने संयुक्त रूप से किया। उपस्थित अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए संरक्षक पंकज प्रजापति ने कहा कि प्रजापति समाज के सशक्तिकरण के उद्देश्य से इस सम्मेलन का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि समाज के लोग बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहे हैं और पारंपरिक व्यवसाय से दूर होते जा रहे हैं। उन्होंने कौशल विकास से जोड़कर समाज को आत्मनिर्भर बनाने, घड़ा समेत अन्य पारंपरिक उत्पादों के निर्माण को बढ़ावा देने तथा जंगल से मिट्टी निकालने के लिए पट्टा की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही समाज में जागरूकता बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की गई। सम्मेलन के बाद एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली मिलन समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में समाज के भूतपूर्व संरक्षक इन्द्रू राम, प्रवक्ता मनोज प्रजापति, प्रखंड सचिव अजय कुमार प्रजापति, विनोद प्रजापति, महेंद्र प्रजापति, गीता देवी, पूनम देवी, गुड़िया देवी, सरिता देवी, उर्मिला देवी सहित जिले के सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित रहे। सम्मेलन में सामाजिक एकता, पारंपरिक व्यवसाय के संरक्षण और सामूहिक विकास के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पिंडारकोंण में होली मिलन समारोह, गीत-संगीत के बीच दिखी उत्साह की झलक

पत्थलगड़ा थाना में शांति समिति की बैठक सह होली मिलन, नशाबाजी व हुड़दंग पर रहेगी कड़ी नजर

गिद्धौर थाना में शांति समिति की बैठक, होली सौहार्दपूर्ण मनाने की अपील

शांति समिति की बैठक, होली पर पुलिस रहेगी अलर्ट

अनियंत्रित हाइवा पेड़ से टकराई, बिजली तार पर गिरा पेड़, बड़ा हादसा टला

चुनाव परिणाम विपरीत, फिर भी समाजसेवा जारी रखेंगे: सूरज झा

होली 2026 की सही तारीख क्या है? पूर्णिमा, चंद्रग्रहण और भद्राकाल ने बढ़ाया भ्रम

नीम चौक में महाकाल वस्त्रालय का हुआ उद्घाटन लोगों में हर्ष

झारखंड निकाय चुनाव 2026: आधी सीटों पर गैर-दलीय समर्थित प्रत्याशी विजयी, भाजपा को झटका

झारखंड निकाय चुनाव 2026: 1,083 वार्डों को मिले पार्षद, अब 9 उप महापौर–39 उपाध्यक्ष की बारी

कार्यशालाः बच्चों की डिजिटल दुनिया, मानसिक स्वास्थ्य व साइबर सुरक्षा पर मंथन

सर्वदलीय उपस्थिति के बीच संपन्न हुआ वर-वधू आशीर्वाद समारोह

Leave a Comment