Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

युवा पायलट विवेक विकाश भगत को भावभीनी श्रद्धांजलि, पाण्डुका में उमड़ा जनसैलाब

On: March 1, 2026 9:14 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा। चतरा के कार्यपालक अभियंता देवसहाय भगत के पुत्र एवं युवा पायलट विवेक विकाश भगत की विमान दुर्घटना में हुई असामयिक मृत्यु से पूरा क्षेत्र शोक में डूबा हुआ है। उज्ज्वल भविष्य और ऊंचे सपनों के साथ आसमान छूने निकले विवेक अब केवल स्मृतियों में रह गए हैं। बालूमाथ स्थित पाण्डुका में उनके आवास पर आदिवासी रीति-रिवाज के तहत श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर झारखंड के अलावा उड़ीसा और छत्तीसगढ़ से भी बड़ी संख्या में समाज के लोग, रिश्तेदार और शुभचिंतक पहुंचे। श्रद्धांजलि सभा में सांसद काली चरण सिंह, विधायक जनार्दन पासवान तथा विधायक प्रकाश राम सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त राज्य के विभिन्न वर्गों से जुड़े अधिकारी, संवेदक और सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल हुए। सभा में उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वातावरण अत्यंत भावुक था, जहां हर आंख नम दिखाई दी। परिजनों का करुण क्रंदन और उपस्थित लोगों की संवेदनाएं पूरे माहौल को गमगीन बना रही थीं। वक्ताओं ने कहा कि विवेक विकाश भगत न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र के गौरव थे। उनका असमय निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। अंत में ईश्वर से प्रार्थना की गई कि वे दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल दें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कुंदा थाना में शांति समिति की बैठक, होली सौहार्दपूर्ण मनाने की अपील

राज्यपाल से मिले इंजी. सुबोध पासवान, महादेव मठ को विश्व धरोहर सूची में शामिल करने की उठाई मांग

नाबालिग युवती के गांव पहुंचने से बानासाम में हलचल, परिजनों ने विवाह से किया इंकार

रिसेप्शन समारोह में सियासी हस्तियों का जमावड़ा, केंद्रीय मंत्रियों ने दिया आशीर्वाद

मयूरहंड थाना में शांति समिति की बैठक सह होली मिलन, सौहार्द बनाए रखने की अपील

पिंडारकोंण में होली मिलन समारोह, गीत-संगीत के बीच दिखी उत्साह की झलक

पत्थलगड़ा थाना में शांति समिति की बैठक सह होली मिलन, नशाबाजी व हुड़दंग पर रहेगी कड़ी नजर

गिद्धौर थाना में शांति समिति की बैठक, होली सौहार्दपूर्ण मनाने की अपील

शांति समिति की बैठक, होली पर पुलिस रहेगी अलर्ट

अनियंत्रित हाइवा पेड़ से टकराई, बिजली तार पर गिरा पेड़, बड़ा हादसा टला

प्रजापति समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन सह होली मिलन समारोह संपन्न

चुनाव परिणाम विपरीत, फिर भी समाजसेवा जारी रखेंगे: सूरज झा

Leave a Comment