Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अनियंत्रित हाइवा पेड़ से टकराई, बिजली तार पर गिरा पेड़, बड़ा हादसा टला

On: March 1, 2026 8:15 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांगपुर के खलाखुदी के समीप शनिवार को एक कोलवाहन (हाइवा) अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पेड़ 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन पर गिर पड़ा। हालांकि संयोगवश बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। प्राप्त जानकारी के अनुसार हाइवा वाहन चट्टी बारियातू से कोयला लादकर कटकमसांडी डंप करने जा रहा था। इसी दौरान चालक को झपकी आ जाने से वाहन अनियंत्रित हो गया और पेड़ से टकराते हुए सड़क किनारे लगभग छह फीट गहरे गड्ढे में जा गिरा। दुर्घटना में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पेड़ के बिजली तार पर गिरने से कुछ देर के लिए क्षेत्र में दहशत का माहौल रहा। हालांकि समय रहते बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई, जिससे संभावित बड़ा हादसा टल गया। पुलिस वाहन मालिक एवं चालक की तलाश में जुटी है और मामले की छानबीन की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रिसेप्शन समारोह में सियासी हस्तियों का जमावड़ा, केंद्रीय मंत्रियों ने दिया आशीर्वाद

मयूरहंड थाना में शांति समिति की बैठक सह होली मिलन, सौहार्द बनाए रखने की अपील

पिंडारकोंण में होली मिलन समारोह, गीत-संगीत के बीच दिखी उत्साह की झलक

पत्थलगड़ा थाना में शांति समिति की बैठक सह होली मिलन, नशाबाजी व हुड़दंग पर रहेगी कड़ी नजर

गिद्धौर थाना में शांति समिति की बैठक, होली सौहार्दपूर्ण मनाने की अपील

शांति समिति की बैठक, होली पर पुलिस रहेगी अलर्ट

प्रजापति समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन सह होली मिलन समारोह संपन्न

चुनाव परिणाम विपरीत, फिर भी समाजसेवा जारी रखेंगे: सूरज झा

होली 2026 की सही तारीख क्या है? पूर्णिमा, चंद्रग्रहण और भद्राकाल ने बढ़ाया भ्रम

नीम चौक में महाकाल वस्त्रालय का हुआ उद्घाटन लोगों में हर्ष

झारखंड निकाय चुनाव 2026: आधी सीटों पर गैर-दलीय समर्थित प्रत्याशी विजयी, भाजपा को झटका

झारखंड निकाय चुनाव 2026: 1,083 वार्डों को मिले पार्षद, अब 9 उप महापौर–39 उपाध्यक्ष की बारी

Leave a Comment