देवघर। देवघर जिले के देवीपुर थाना परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता देवीपुर थाना के थाना प्रभारी संदीप कृष्ण ने की। बैठक में विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। थाना प्रभारी संदीप कृष्ण ने स्पष्ट किया कि होली पर्व के दौरान पुलिस अलर्ट मोड में रहेगी। संवेदनशील इलाकों में विशेष पुलिस बल की तैनाती की जाएगी और सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी।
उन्होंने कहा कि होली के दौरान अवैध शराब बिक्री पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी। अंग्रेजी शराब की दुकानें बंद रहने के साथ-साथ गांव-मोहल्लों में बिकने वाली महुआ शराब के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। डीजे पर अश्लील गीत बजाने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। बैठक में मौजूद लोगों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन से आवश्यक कदम उठाने की मांग की। बैठक के उपरांत सभी उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।






















Total Users : 826742
Total views : 2534739