पत्थलगड़ा (चतरा)। होली पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को पत्थलगड़ा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी राकेश कुमार ने की, जबकि संचालन शक्ति कुमार दास ने किया। बैठक में जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी एवं विभिन्न समुदायों के लोग उपस्थित रहे। थाना प्रभारी राकेश कुमार ने कहा कि होली आपसी भाईचारे और प्रेम का पर्व है। सभी लोग प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। उन्होंने विशेष रूप से युवा पीढ़ी को नशाबाजी से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि शराब पीकर हुड़दंग मचाने और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं तथा संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में बीपीओ विनोद गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि सुनील सिंह, आशीष दांगी, प्रमुख, जिला परिषद सदस्य, सिंघानी मुखिया राधिका देवी, कुमारी संगीता सिंहा, पूर्व मुखिया मेघन दांगी, पंचायत सेवक राकेश प्रसाद, विकास यादव, संदीप सिंह, अमित तिवारी, बीआरसी अनंत कुमार, मोहम्मद मुस्ताक मौलाना, एसआई विजय यादव, चौकीदार कमलेश कुमार, संतोष यादव, अमु गंझू सहित अन्य पुलिसकर्मी एवं महिला-पुरुष उपस्थित थे।
पत्थलगड़ा थाना में शांति समिति की बैठक सह होली मिलन, नशाबाजी व हुड़दंग पर रहेगी कड़ी नजर

On: March 1, 2026 9:09 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now




















Total Users : 826732
Total views : 2534723