Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

राज्यपाल से मिले इंजी. सुबोध पासवान, महादेव मठ को विश्व धरोहर सूची में शामिल करने की उठाई मांग

On: March 1, 2026 8:34 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा। चतरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्याशी एवं सामाजिक कार्यकर्ता, जेएलकेएम नेता इंजी. सुबोध पासवान ने झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से राजभवन, रांची में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कुंदा प्रखंड स्थित ऐतिहासिक महादेव मठ बाबा बैजनाथ मंदिर को विश्व धरोहर सूची में शामिल किए जाने की मांग रखी। इंजी. पासवान ने राज्यपाल को बताया कि महादेव मठ का ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व अत्यंत प्राचीन है और यह हजारों वर्षों से क्षेत्र की आस्था एवं पहचान का केंद्र रहा है। विभिन्न राजाओं एवं महापुरुषों द्वारा समय-समय पर इसके संरक्षण और विकास में योगदान दिया गया है। उन्होंने चिंता जताई कि हाल के वर्षों में इस ऐतिहासिक स्थल पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिए जाने से इसकी प्राचीन पहचान प्रभावित हो रही है। उन्होंने आग्रह किया कि इस धरोहर के संरक्षण और भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखने हेतु इसे विश्व धरोहर सूची में शामिल कराने की दिशा में पहल की जाए। राज्यपाल ने विषय की गंभीरता को स्वीकार करते हुए कहा कि राज्य की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित विभागों को तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा आवश्यक प्रक्रिया आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया। इंजी. सुबोध पासवान ने कहा कि यह केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन विकास से भी जुड़ा मुद्दा है। यदि महादेव मठ को उचित संरक्षण और अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलती है, तो इससे पर्यटन, रोजगार और क्षेत्रीय विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सदर थाना परिसर में शांति समिति बैठक सह होली मिलन समारोह आयोजित

होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन, भाईचारे और एकता का संदेश

कुंदा थाना में शांति समिति की बैठक, होली सौहार्दपूर्ण मनाने की अपील

युवा पायलट विवेक विकाश भगत को भावभीनी श्रद्धांजलि, पाण्डुका में उमड़ा जनसैलाब

नाबालिग युवती के गांव पहुंचने से बानासाम में हलचल, परिजनों ने विवाह से किया इंकार

रिसेप्शन समारोह में सियासी हस्तियों का जमावड़ा, केंद्रीय मंत्रियों ने दिया आशीर्वाद

मयूरहंड थाना में शांति समिति की बैठक सह होली मिलन, सौहार्द बनाए रखने की अपील

पिंडारकोंण में होली मिलन समारोह, गीत-संगीत के बीच दिखी उत्साह की झलक

पत्थलगड़ा थाना में शांति समिति की बैठक सह होली मिलन, नशाबाजी व हुड़दंग पर रहेगी कड़ी नजर

गिद्धौर थाना में शांति समिति की बैठक, होली सौहार्दपूर्ण मनाने की अपील

शांति समिति की बैठक, होली पर पुलिस रहेगी अलर्ट

अनियंत्रित हाइवा पेड़ से टकराई, बिजली तार पर गिरा पेड़, बड़ा हादसा टला

Leave a Comment