Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मयूरहंड थाना में शांति समिति की बैठक सह होली मिलन, सौहार्द बनाए रखने की अपील

On: March 1, 2026 8:26 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

मयूरहंड (चतरा)। होली पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से मयूरहंड थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी आशीष प्रसाद ने की। इस अवसर पर सर्किल इंस्पेक्टर उमेश राम भी उपस्थित रहे। बैठक में जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों एवं विभिन्न समुदायों के लोगों ने भाग लिया। सर्किल इंस्पेक्टर उमेश राम ने कहा कि होली आपसी भाईचारे और प्रेम का पर्व है। सभी नागरिक प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने की बात कही गई। थाना प्रभारी आशीष प्रसाद ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान हुड़दंग, शराब पीकर उत्पात मचाने और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं तथा आवश्यकतानुसार पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। अंत में आपसी भाईचारे के साथ होली मनाने और प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का संकल्प लिया गया।बैठक में थाना परिवार, प्रभारी अंचल निरीक्षक शिवकुमार मंडल, पूर्व मुखिया अनिल सिंह, मंझगांवा उप मुखिया उपेंद्र दांगी, ईश्वरी मेहता, मो. मुस्लिम मियां, रबिश सिंह, मुबारक अंसारी, मुख्तार अंसारी, प्रिंस सिंह, रबिन्द्र सिंह, जमील अख्तर, सुधीर यादव, करमा पंचायत मुखिया रामनाथ यादव, जिला परिषद सदस्य देवेंद्र चंद्रवंशी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कुंदा थाना में शांति समिति की बैठक, होली सौहार्दपूर्ण मनाने की अपील

युवा पायलट विवेक विकाश भगत को भावभीनी श्रद्धांजलि, पाण्डुका में उमड़ा जनसैलाब

राज्यपाल से मिले इंजी. सुबोध पासवान, महादेव मठ को विश्व धरोहर सूची में शामिल करने की उठाई मांग

नाबालिग युवती के गांव पहुंचने से बानासाम में हलचल, परिजनों ने विवाह से किया इंकार

रिसेप्शन समारोह में सियासी हस्तियों का जमावड़ा, केंद्रीय मंत्रियों ने दिया आशीर्वाद

पिंडारकोंण में होली मिलन समारोह, गीत-संगीत के बीच दिखी उत्साह की झलक

पत्थलगड़ा थाना में शांति समिति की बैठक सह होली मिलन, नशाबाजी व हुड़दंग पर रहेगी कड़ी नजर

गिद्धौर थाना में शांति समिति की बैठक, होली सौहार्दपूर्ण मनाने की अपील

शांति समिति की बैठक, होली पर पुलिस रहेगी अलर्ट

अनियंत्रित हाइवा पेड़ से टकराई, बिजली तार पर गिरा पेड़, बड़ा हादसा टला

प्रजापति समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन सह होली मिलन समारोह संपन्न

चुनाव परिणाम विपरीत, फिर भी समाजसेवा जारी रखेंगे: सूरज झा

Leave a Comment