चतरा। चतरा के लोजपा विधायक जनार्दन पासवान के पुत्र कुमार विवेक रंजन के रिसेप्शन समारोह में सियासी और सामाजिक रंग एक साथ देखने को मिले। भव्य आयोजन में कई बड़े नेताओं की उपस्थिति रही, जिससे समारोह खासा चर्चा में रहा। समारोह में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी शामिल हुईं। दोनों नेताओं ने नवदंपती को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखमय एवं समृद्ध दांपत्य जीवन की कामना की। इससे पूर्व झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता, चतरा सांसद कालीचरण सिंह तथा सिमरिया विधायक उज्ज्वल दास सहित बिहार और झारखंड के कई विधायक समारोह में शामिल हुए। एक ही मंच पर विभिन्न दलों के नेताओं की मौजूदगी ने इस आयोजन को सर्वदलीय स्वरूप प्रदान किया। बड़ी संख्या में समर्थक एवं शुभचिंतक भी समारोह में पहुंचे। चतरा में आयोजित यह समारोह न केवल पारिवारिक उत्सव रहा, बल्कि राजनीतिक एकजुटता और सामाजिक सौहार्द की भी मिसाल बन गया।
रिसेप्शन समारोह में सियासी हस्तियों का जमावड़ा, केंद्रीय मंत्रियों ने दिया आशीर्वाद

On: March 1, 2026 8:28 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 826767
Total views : 2534782