Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

चुनाव परिणाम विपरीत, फिर भी समाजसेवा जारी रखेंगे: सूरज झा

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

देवघर। देवघर नगर निगम के महापौर पद के प्रत्याशी रहे सूरज झा ने चुनाव परिणाम अपने पक्ष में नहीं आने के बावजूद समाजसेवा जारी रखने का संकल्प दोहराया है। प्रेस बयान जारी करते हुए सूरज झा ने कहा कि जनता की सेवा उनका मुख्य लक्ष्य था और आगे भी रहेगा। उन्होंने कहा कि जल वितरण सहित अन्य जनहित के कार्य निरंतर जारी रहेंगे तथा वे क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए पहले की तरह सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे। उन्होंने स्वयं को झारखंड मुक्ति मोर्चा का सच्चा एवं समर्पित सिपाही बताते हुए संगठन की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करने की बात कही।

सूरज झा ने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही उन्होंने पार्टी के झंडे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान जारी रखने का संकल्प लिया। उन्होंने क्षेत्र की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चुनाव परिणाम चाहे जैसा भी रहा हो, उनका समर्पण और सेवा भाव पहले की तरह कायम रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सिमडेगा विधायक मामले में सियासत तेज: दीपक प्रकाश ने मीडिया पर पुलिस कार्रवाई को बताया अलोकतांत्रिक, विनोद पांडेय ने मांगी निष्पक्ष जांच

विधायक प्रतिनिधि के पिता का 90 वर्ष की उम्र में निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ का समापन, भद्रकाली मुहाने घाट को नमो घाट की तर्ज पर सजाया गया; भव्य गंगा आरती का आयोजन

जिले में छठ महापर्व का समापन: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ घाटों पर उमड़ी भीड़; कई जगह गंगा आरती

छठ पारण पर आस्था का सैलाब: कौलेश्वरी धाम, भद्रकाली मंदिर और देवी स्थान पर उमड़े लाखों श्रद्धालु, जयकारों से गूंजे धाम

श्राद्ध कर्म में पहुंचे भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, दिवंगत दादी को दी श्रद्धांजलि

Leave a Comment