Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

झारखंड निकाय चुनाव 2026: 1,083 वार्डों को मिले पार्षद, अब 9 उप महापौर–39 उपाध्यक्ष की बारी

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

रांची: राज्य के 48 नगर निकायों में चुनाव प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। कुल 1,087 वार्डों में पार्षद पद के लिए चुनाव होना था, जिनमें से 1,083 वार्डों को पार्षद मिल चुके हैं।

1,042 वार्डों में मतदान के बाद पार्षद चुने गए। 41 वार्डों में एकल प्रत्याशी होने के कारण निर्विरोध निर्वाचन हुआ। 1 वार्ड में प्रत्याशी के निधन के कारण चुनाव रद्द कर दिया गया। 3 वार्डों में एक भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ।

 महापौर और अध्यक्ष पद भी हुए तय

9 नगर निगमों में महापौर चुने जा चुके हैं। 19 नगर परिषद और 20 नगर पंचायतों में अध्यक्ष का निर्वाचन पूरा हो चुका है।

अब अगला चरण है— 9 नगर निगमों में उप महापौर (डिप्टी मेयर) 39 नगर परिषद/नगर पंचायतों में उपाध्यक्ष का चुनाव। संभावना है कि होली के बाद मार्च माह में इसकी अधिसूचना जारी की जाएगी।

अप्रत्यक्ष होगा चुनाव

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, निकाय चुनाव संपन्न होने के एक माह के भीतर उप महापौर और उपाध्यक्ष का चुनाव कराने का लक्ष्य है। इन पदों पर वही पार्षद प्रत्याशी बन सकेंगे, जो संबंधित निकायों के वार्डों से निर्वाचित हुए हैं। चुनाव अप्रत्यक्ष प्रणाली से होगा, यानी पार्षद ही अपने बीच से उप महापौर और उपाध्यक्ष का चुनाव करेंगे।

शुरू होगी लामबंदी

कई प्रत्याशी पहले से ही इन पदों को ध्यान में रखकर चुनाव मैदान में उतरे थे। मतदान के बाद से ही कुछ संभावित दावेदार पार्षदों के समर्थन जुटाने में सक्रिय हो गए थे। अब औपचारिक प्रक्रिया शुरू होते ही राजनीतिक गतिविधियाँ और तेज होने की संभावना है। निकाय चुनाव के इस अगले चरण पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment