Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

कार्यशालाः बच्चों की डिजिटल दुनिया, मानसिक स्वास्थ्य व साइबर सुरक्षा पर मंथन

On: February 28, 2026 11:44 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा। शनिवार को विकास भवन चतरा के सभागार में “बच्चों की डिजिटल दुनिया, मानसिक स्वास्थ्य एवं साइबर सुरक्षा” विषय पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सीसीएल के सीएसआर अंतर्गत संचालित परियोजना के तहत आयोजित किया गया, जो चतरा जिले के टंडवा क्षेत्र में संचालित है। इस अवसर पर फ्लेयर संस्था द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिला बाल संरक्षण इकाई, झारखंड शिक्षा परियोजना, नीति आयोग के जिला प्रतिनिधि, चाइल्ड हेल्पलाइन, बालक एवं बालिका आश्रय गृह तथा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी अरुणा प्रसाद ने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल माध्यमों के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए परिवार और संस्कार की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है। उन्होंने कहा कि अभिभावकों, शिक्षकों और समाज को बच्चों की संवेदनशीलता तथा डिजिटल स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए। फ्लेयर संस्था के अजय सिन्हा ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और डीप फेक जैसी नई तकनीकों को मानसिक स्वास्थ्य के लिए उभरती चुनौती बताया। उन्होंने कहा कि साइबर सुरक्षा आज के दौर की सबसे बड़ी जरूरत है और बच्चों को इन विषयों पर जागरूक एवं प्रशिक्षित करना अत्यंत आवश्यक हो गया है। कार्यशाला में प्रतिभागियों ने बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा, डिजिटल व्यवहार और मानसिक स्वास्थ्य संरक्षण के उपायों पर विस्तृत चर्चा की। आयोजन का उद्देश्य बच्चों को सुरक्षित डिजिटल वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में सामूहिक पहल को मजबूत करना था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झारखंड निकाय चुनाव 2026: 1,083 वार्डों को मिले पार्षद, अब 9 उप महापौर–39 उपाध्यक्ष की बारी

सर्वदलीय उपस्थिति के बीच संपन्न हुआ वर-वधू आशीर्वाद समारोह

वर-वधू आशीर्वाद समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

शांति समिति की बैठक, जनप्रतिनिधियों की कम भागीदारी पर उठे सवाल

“रिल्स के दौर में पढ़ाई का महत्व” पर संगोष्ठी, द विजन पब्लिक स्कूल में जुटे शिक्षाविद

भास्कर स्वालंबन क्लब का होली मिलन, भाईचारे का दिया संदेश, जिप उपाध्यक्ष हुए शामिल

पुवाल में लगी आग, 30 हजार से अधिक का नुकसान

उड़ीसा में सड़क हादसे में युवक की मौत, गांव में शोक की लहर

होली मिलन समारोह, ढोल-झाल की धुन पर झूमे ग्रामीण

शांति समिति की बैठक, होली सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की अपील

बुंदेल समाज का युवा प्रतिभा सम्मान समारोह, 325 मेधावी सम्मानित

अष्टलक्ष्मी महायज्ञ का भव्य समापन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

Leave a Comment