चतरा। लोजपा के चतरा विधायक जनार्दन पासवान के सुपुत्र कुमार विवेक रंजन के विवाह उपलक्ष्य में आयोजित वर-वधू आशीर्वाद समारोह भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन शामिल हुए और नवदंपति को सुखद, समृद्ध एवं खुशहाल दांपत्य जीवन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने परिवारजनों से मुलाकात कर अपनी शुभेच्छा व्यक्त की और सामाजिक सौहार्द की परंपरा को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। समारोह में विभिन्न राजनीतिक दलों के दिग्गज नेताओं की उपस्थिति ने इसे सर्वदलीय स्वरूप प्रदान किया। भाजपा के चतरा सांसद काली चरण सिंह, कांग्रेस के मणिका विधायक रामचंद्र सिंह चेरो तथा राजद के पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता सहित कई प्रमुख जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। नेताओं ने नवदंपति को आशीर्वाद देते हुए पारिवारिक और सामाजिक रिश्तों की मजबूती पर बल दिया। एक ही मंच पर विभिन्न दलों के नेताओं की मौजूदगी ने यह संदेश दिया कि सामाजिक अवसरों पर राजनीति से ऊपर उठकर आपसी सम्मान और सद्भाव को प्राथमिकता दी जाती है। समारोह में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। चतरा में आयोजित यह भव्य आयोजन न केवल पारिवारिक उत्सव बना, बल्कि राजनीतिक एकजुटता और सामाजिक समरसता की भी मिसाल प्रस्तुत कर गया।
सर्वदलीय उपस्थिति के बीच संपन्न हुआ वर-वधू आशीर्वाद समारोह
On: February 28, 2026 11:43 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group
Join Now



















Total Users : 1258749
Total views : 3121979