Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

होली मिलन समारोह, ढोल-झाल की धुन पर झूमे ग्रामीण

On: February 28, 2026 11:24 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत बारियातू पंचायत के महुआटांड़ गांव में शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन हर्षाेल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मुखिया डेगन गंझु ने किया। समारोह के दौरान ढोलक, हारमोनियम और झाल की मधुर धुनों पर ग्रामीण झूमते नजर आए। जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों ने एक-दूसरे को रंग-बिरंगे अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और आनंद का माहौल बना रहा। मुखिया डेगन गंझु ने कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का पर्व है, जिसे शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि जीवन में आनंद की अनुभूति और खुशियां बांटने का अवसर है। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि बसंत नारायण सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। समारोह में सामाजिक एकता और पारंपरिक संस्कृति की झलक देखने को मिली।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उड़ीसा में सड़क हादसे में युवक की मौत, गांव में शोक की लहर

शांति समिति की बैठक, होली सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की अपील

बुंदेल समाज का युवा प्रतिभा सम्मान समारोह, 325 मेधावी सम्मानित

अष्टलक्ष्मी महायज्ञ का भव्य समापन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

​होली त्योहार को लेकर कुडू थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न

पटाखा यूनिट में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, पीएम ने मुआवजे की घोषणा की

चार बच्चे एक साथ लापता, जांच में जुटी पुलिस

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

वार्ड संख्या 19 के निर्वाचित पार्षद कुमार अभिषेक ने निकाला विजय जुलूस

गुमला पॉलिटेक्निक में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस: सर सी.वी. रमन की विरासत को नमन, छात्रों ने दिखाया नवाचार का दम

वार्ड 21 की नवनिर्वाचित पार्षद शैल मिश्रा ने जताया आभार, कहा—“जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना मेरी प्राथमिकता”

Leave a Comment