गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहरा पंचायत के सलीमपुर गांव निवासी एक युवक की उड़ीसा में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय तोहिद अंसारी, पिता रफीक मियां के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार तोहिद अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए ट्रक चालक का कार्य करते थे। हादसे की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि मृतक के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पहरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मुकेश साव ने बताया कि युवक का पार्थिव शरीर शनिवार देर रात सलीमपुर गांव पहुंचेगा। रविवार को गांव में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित सहायता प्रदान करने की मांग की है।
उड़ीसा में सड़क हादसे में युवक की मौत, गांव में शोक की लहर

On: February 28, 2026 11:26 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now




















Total Users : 938709
Total views : 2690837