Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

शांति समिति की बैठक, जनप्रतिनिधियों की कम भागीदारी पर उठे सवाल

On: February 28, 2026 11:38 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

इटखोरी (चतरा)। होली और रमजान पर्व को लेकर शनिवार को इटखोरी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बंकिरा ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी त्योहारों के मद्देनजर क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखना और जनसमस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना था। बैठक में प्रखंड की बुनियादी समस्याओं पर विशेष जोर दिया गया। शहरजाम पंचायत में कई दिनों से खराब पड़े चापाकलों और अन्य पंचायतों में बंद पड़ी जल मीनारों का मुद्दा प्रमुखता से उठा। बीडीओ सोमनाथ बंकिरा ने इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को तत्काल सूचित कर मरम्मत कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। शांति समिति जैसी महत्वपूर्ण बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की कम भागीदारी चर्चा का विषय बन गई। कार्यक्रम स्थल पर अधिकांश कुर्सियां खाली नजर आईं, जिससे प्रशासनिक हलकों में भी सवाल उठने लगे। त्योहारों के संवेदनशील समय में जनप्रतिनिधियों की इस बेरुखी को लेकर लोगों में नाराजगी देखी गई। बैठक के अंत में उपस्थित लोगों से अपील की गई कि सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों से दूर रहें और आपसी भाईचारे व शांति के साथ त्योहार मनाएं। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की अफवाह या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने सभी नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा जताते हुए कहा कि होली और रमजान जैसे पर्व सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं, जिन्हें मिल-जुलकर मनाया जाना चाहिए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कार्यशालाः बच्चों की डिजिटल दुनिया, मानसिक स्वास्थ्य व साइबर सुरक्षा पर मंथन

सर्वदलीय उपस्थिति के बीच संपन्न हुआ वर-वधू आशीर्वाद समारोह

वर-वधू आशीर्वाद समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

“रिल्स के दौर में पढ़ाई का महत्व” पर संगोष्ठी, द विजन पब्लिक स्कूल में जुटे शिक्षाविद

भास्कर स्वालंबन क्लब का होली मिलन, भाईचारे का दिया संदेश, जिप उपाध्यक्ष हुए शामिल

पुवाल में लगी आग, 30 हजार से अधिक का नुकसान

उड़ीसा में सड़क हादसे में युवक की मौत, गांव में शोक की लहर

होली मिलन समारोह, ढोल-झाल की धुन पर झूमे ग्रामीण

शांति समिति की बैठक, होली सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की अपील

बुंदेल समाज का युवा प्रतिभा सम्मान समारोह, 325 मेधावी सम्मानित

अष्टलक्ष्मी महायज्ञ का भव्य समापन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

​होली त्योहार को लेकर कुडू थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न

Leave a Comment