Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

शांति समिति की बैठक, होली सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की अपील

On: February 28, 2026 11:22 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सिमरिया/टंडवा (चतरा)। होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को सिमरिया और टंडवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। सिमरिया थाना परिसर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता अंचल अधिकारी गौरव कुमार राय एवं थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से की। बैठक में जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों एवं विभिन्न समुदायों के लोगों की उपस्थिति रही। अंचल अधिकारी ने कहा कि होली आपसी भाईचारे और प्रेम का पर्व है। सभी लोग प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने की बात कही गई। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान हुड़दंग, शराब पीकर उत्पात मचाने तथा कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम और पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में प्रमुख रोहन साहू, जिला परिषद सदस्य देवनंदन साहु, मोहम्मद ऐनुलहक, करम साहू सहित दोनों समुदायों के कई लोग उपस्थित थे। टंडवा थाना परिसर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता बीडीओ सह सीओ देवलाल उरांव ने की, जबकि संचालन इंस्पेक्टर उत्तम तिवारी ने किया। बैठक में पर्व-त्योहार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। प्रशासन ने निर्देश दिया कि डीजे एवं अश्लील गीतों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। शराब पीकर हुड़दंग करने, जबरन रंग लगाने और उपद्रव फैलाने वालों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाएगी। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती और नियमित पेट्रोलिंग की जाएगी। सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अफवाह से बचने और भ्रामक सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने की अपील की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सहायक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुमन भारतीय, उपेंद्र पांडेय सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कार्यशालाः बच्चों की डिजिटल दुनिया, मानसिक स्वास्थ्य व साइबर सुरक्षा पर मंथन

सर्वदलीय उपस्थिति के बीच संपन्न हुआ वर-वधू आशीर्वाद समारोह

वर-वधू आशीर्वाद समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

शांति समिति की बैठक, जनप्रतिनिधियों की कम भागीदारी पर उठे सवाल

“रिल्स के दौर में पढ़ाई का महत्व” पर संगोष्ठी, द विजन पब्लिक स्कूल में जुटे शिक्षाविद

भास्कर स्वालंबन क्लब का होली मिलन, भाईचारे का दिया संदेश, जिप उपाध्यक्ष हुए शामिल

पुवाल में लगी आग, 30 हजार से अधिक का नुकसान

उड़ीसा में सड़क हादसे में युवक की मौत, गांव में शोक की लहर

होली मिलन समारोह, ढोल-झाल की धुन पर झूमे ग्रामीण

बुंदेल समाज का युवा प्रतिभा सम्मान समारोह, 325 मेधावी सम्मानित

अष्टलक्ष्मी महायज्ञ का भव्य समापन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

​होली त्योहार को लेकर कुडू थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न

Leave a Comment