गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बारीसाखी पंचायत गांव निवासी गणेश ठाकुर के पुवाल में शनिवार दोपहर करीब 1 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरा पुवाल जलकर राख हो गया। ग्रामीणों के अनुसार इस घटना में लगभग 30 हजार रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। आग लगने से मवेशियों के लिए साल भर का चारा पूरी तरह नष्ट हो गया, जिससे पशुपालन पर संकट खड़ा हो गया है। घटना की सूचना स्थानीय जनप्रतिनिधियों को दे दी गई है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन विभाग से मुआवजा दिलाने की मांग की है, ताकि मवेशियों के लिए चारे की व्यवस्था की जा सके। ग्रामीणों ने आग लगने के कारणों की जांच कर पीड़ित परिवार को शीघ्र राहत प्रदान करने की मांग की है।
पुवाल में लगी आग, 30 हजार से अधिक का नुकसान

On: February 28, 2026 11:30 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now




















Total Users : 825273
Total views : 2532866