इटखोरी (चतरा)। जिले की प्रसिद्ध धार्मिक तीर्थस्थली माता भद्रकाली मंदिर परिसर स्थित कीर्तन मंडली भवन में बुंदेल समाज के तत्वावधान में युवा प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चय परगना के बुंदेल समाज के हजारपती बाबू निरंजन प्रसाद सिंह थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वामी श्री निवास जी महाराज एवं कीर्तन मंडली के अध्यक्ष शिव सेवक प्रसाद सिंह सहित 12 तपा के तपेदार उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। मंच संचालन डॉ. पुरुषोत्तम सिंह ने किया। मुख्य अतिथि को हरिश्चंद्र सिंह, श्याम प्रसाद सिंह एवं सीताराम सिंह ने पगड़ी और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। स्वामी श्री निवास जी महाराज एवं 12 तपा के तपेदारों को भी मोमेंटो, पगड़ी और अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में सरकारी नौकरी प्राप्त करने वाले एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 325 प्रतिभावान युवाओं को प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्त विंग कमांडर संजीव ने उपस्थित युवाओं को शिक्षा एवं करियर निर्माण से संबंधित महत्वपूर्ण टिप्स दिए।वक्ताओं ने समाज के विकास, उच्च शिक्षा के महत्व और नई पीढ़ी को प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए तैयार करने पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों को भी आयोजन समिति की ओर से मोमेंटो एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में डॉ. पुरुषोत्तम सिंह, सत्यनारायण सिंह, बबन सिंह, विकास सिंह, बबलू सिंह, ज्वाला सिंह, गुनी सिंह, राहुल सिंह, शिव कुमार सिंह, रणधीर सिंह सहित सैकड़ों युवाओं का अहम योगदान रहा। कार्यक्रम में बुंदेल समाज के हजारों लोग उपस्थित रहे और सामाजिक एकता व शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया। समारोह के अंत में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें गायक निर्भय पाण्डेय और उनकी टीम ने होली गीतों से माहौल को उत्सवमय बना दिया। नरचाही निवासी आदित्य सिंह, पचघारा निवासी गुनगुन सिंह, डॉ. पुरुषोत्तम सिंह, अनंत सिंह सहित अन्य लोगों ने भी होली गीत प्रस्तुत किए।
बुंदेल समाज का युवा प्रतिभा सम्मान समारोह, 325 मेधावी सम्मानित

On: February 28, 2026 11:34 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now




















Total Users : 825273
Total views : 2532866