गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित सूर्य मंदिर परिसर में शनिवार को भास्कर स्वालंबन क्लब के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व क्लब अध्यक्ष मुकेश कुमार ने किया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर की गई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने आपसी भाईचारे के साथ होली की शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में ब्रजकिशोर तिवारी ने कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की जीत, वसंत ऋतु के आगमन, प्रेम और एकता का प्रतीक है। यह पर्व आपसी भेदभाव मिटाकर समाज में भाईचारे और सौहार्द का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि होली हमें पिछली गलतियों को भुलाकर आगे बढ़ने और जीवन में सकारात्मकता अपनाने की प्रेरणा देती है। कार्यक्रम में रंग, उमंग और सामाजिक एकता की झलक देखने को मिली। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि कपिल कुमार, सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा, आसु रंजन कुमार उर्फ मंटू कुमार, विकास कुमार, बिनोद दांगी, विक्की कुमार, आकाश कुमार, प्रभात कुमार, सुनील कुमार, आशीष कुमार सहित क्लब के सदस्य एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
भास्कर स्वालंबन क्लब का होली मिलन, भाईचारे का दिया संदेश, जिप उपाध्यक्ष हुए शामिल

On: February 28, 2026 11:33 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now




















Total Users : 825273
Total views : 2532866