Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

“रिल्स के दौर में पढ़ाई का महत्व” पर संगोष्ठी, द विजन पब्लिक स्कूल में जुटे शिक्षाविद

On: February 28, 2026 11:36 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

इटखोरी (चतरा)। द विजन पब्लिक स्कूल, इटखोरी में शनिवार को “रिल्स के दौर में पढ़ाई का महत्व” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के संस्थापक निरज कुमार सिन्हा ने की, जबकि मंच संचालन शिक्षक दीपक सिंह ने किया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में संस्थापक निरज कुमार सिन्हा ने कहा कि यह संगोष्ठी डिजिटल दुनिया और पारंपरिक पठन-पाठन के बीच संतुलन स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई है। उन्होंने कहा कि आज सोशल मीडिया और रील्स के बढ़ते प्रभाव के बीच विद्यार्थियों को पढ़ाई के महत्व को समझना और समय का सही उपयोग करना आवश्यक है। कार्यक्रम को उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों ने सराहा और इसे विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक पहल बताया। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य सरिता देवी, बीईईओ कैलाश पति पातर, प्राचार्य डॉ. दुलार हजाम, मानवाधिकार के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, पूर्व प्रमुख सह भाजपा जिला उपाध्यक्ष ऋषिबाला सिंह, मुखिया संघ अध्यक्ष रंजय भारती, बीपीओ दीपक मेहरा, योगगुरु शंकर चंद्रवंशी, पूर्व शाखा प्रबंधक अशोक सिन्हा, शिक्षाविद दशरथ दांगी, नवल किशोर नवल, प्रो. विनय सिंह, मुखिया रीता देवी, सोनी कुमारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि तकनीक का सही उपयोग कर विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को और बेहतर बना सकते हैं, लेकिन इसके दुरुपयोग से बचना भी उतना ही जरूरी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कार्यशालाः बच्चों की डिजिटल दुनिया, मानसिक स्वास्थ्य व साइबर सुरक्षा पर मंथन

सर्वदलीय उपस्थिति के बीच संपन्न हुआ वर-वधू आशीर्वाद समारोह

वर-वधू आशीर्वाद समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

शांति समिति की बैठक, जनप्रतिनिधियों की कम भागीदारी पर उठे सवाल

भास्कर स्वालंबन क्लब का होली मिलन, भाईचारे का दिया संदेश, जिप उपाध्यक्ष हुए शामिल

पुवाल में लगी आग, 30 हजार से अधिक का नुकसान

उड़ीसा में सड़क हादसे में युवक की मौत, गांव में शोक की लहर

होली मिलन समारोह, ढोल-झाल की धुन पर झूमे ग्रामीण

शांति समिति की बैठक, होली सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की अपील

बुंदेल समाज का युवा प्रतिभा सम्मान समारोह, 325 मेधावी सम्मानित

अष्टलक्ष्मी महायज्ञ का भव्य समापन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

​होली त्योहार को लेकर कुडू थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न

Leave a Comment