इटखोरी (चतरा)। जिले की इटखोरी स्थित प्रसिद्ध धार्मिक तीर्थस्थली माता भद्रकाली मंदिर में आयोजित नौ दिवसीय अष्टलक्ष्मी महायज्ञ का भव्य समापन भंडारे के साथ संपन्न हो गया। यज्ञाचार्य के रूप में बनारस से पधारे चक्रपाणि महाराज जी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूरे अनुष्ठान का संचालन किया। बताया जाता है कि वे पिछले कई वर्षों से यहां महायज्ञ का संचालन करते आ रहे हैं। यज्ञ के दौरान कीर्तन मंडली द्वारा भक्ति गीतों और संकीर्तन से पूरे मंदिर परिसर को भक्तिमय बना दिया गया। समापन अवसर पर आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर महाप्रसाद ग्रहण किया। इस वर्ष भंडारे का आयोजन बुंदेल समाज के युवाओं द्वारा किया गया, जिन्होंने व्यवस्था संभालते हुए श्रद्धालुओं की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में आस्था, श्रद्धा और उत्साह का वातावरण बना रहा। महायज्ञ के सफल आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं ने प्रसन्नता व्यक्त की और इसे क्षेत्र की धार्मिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।
अष्टलक्ष्मी महायज्ञ का भव्य समापन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

On: February 28, 2026 11:08 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now




















Total Users : 825296
Total views : 2532891