Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

​होली त्योहार को लेकर कुडू थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न

On: February 28, 2026 10:35 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

​होली त्योहार को लेकर कुडू थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई।

हुड़दंग बर्दाश्त नहीं: थाना प्रभारी

 

​कुडू थाना परिसर में होली त्योहार को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु कुडू थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता कुडू अंचलाधिकारी सह बीडीओ संतोष उरांव ने की। ​बैठक को संबोधित करते हुए अंचलाधिकारी संतोष उरांव ने कहा कि होली रंगों और खुशियों का त्योहार है ,सभी लोग इसे आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं ।उन्होंने अपील की कि त्योहार के दौरान किसी भी तरह की ऐसी गतिविधि न करें जिससे सामाजिक सदभाव बिगड़े।अफवाहों से बचने की सलाह दी गयी।

प्रभारी कुडू ​थाना प्रभारी हेमंत कुमार ने बैठक में उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस और जनता दोनों की जिम्मेदारी है। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि ​किसी भी तरह की गलत अफवाह न फैलाएं और न ही उन पर ध्यान दें। ​हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। ​शांति समिति के सदस्य अपने अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर पर्व के दौरान सद्भाव बनाए रखने में योगदान दें। ​ बैठक में मुख्य रूप से अंचलाधिकारी संतोष उरांव,प्रभारी थाना प्रभारी हेमंत कुमार, कांग्रेसी नेता कमरूल इस्लाम, आदिवासी छात्र संघ जिलाध्यक्ष अवधेश उरांव ,समाजसेवी रोजामत अंसारी,सद्भावना कमिटी सदस्य सलीम आमीर,कुडू थाना के एसआई सबरुद्दीन अंसारी, एसआई उदय प्रसाद यादव, एएसआई सुनील कुमार, एएसआई आशुतोष कुमार सिंह, कई पंचायत के मुखिया, स्थानीय पत्रकार, मुम्मताज पवरिया ,इम्तियाज अंसारी,मुकेश साहू,लाल बैजनाथ साह, कृपा बाड़ा, मिना उराँव, अरबिंद,नागेंद्र प्रसाद साहू,तस्लीम खान,मोजाहिम अंसारी,सोमरा मुंडा,अवधेश यादव, समेत क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग शामिल हुए

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बुंदेल समाज का युवा प्रतिभा सम्मान समारोह, 325 मेधावी सम्मानित

अष्टलक्ष्मी महायज्ञ का भव्य समापन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

पटाखा यूनिट में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, पीएम ने मुआवजे की घोषणा की

चार बच्चे एक साथ लापता, जांच में जुटी पुलिस

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

वार्ड संख्या 19 के निर्वाचित पार्षद कुमार अभिषेक ने निकाला विजय जुलूस

गुमला पॉलिटेक्निक में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस: सर सी.वी. रमन की विरासत को नमन, छात्रों ने दिखाया नवाचार का दम

वार्ड 21 की नवनिर्वाचित पार्षद शैल मिश्रा ने जताया आभार, कहा—“जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना मेरी प्राथमिकता”

नगर परिषद में उपाध्यक्ष पद की जंग तेज: किसके सिर सजेगा ‘गरिमा का ताज’?

वार्ड 15 में उमादेवी की ऐतिहासिक जीत: 450 वोटों के बड़े अंतर से रेणु साबू पर भारी

वार्ड 21 में शैल मिश्रा की लगातार तीसरी जीत, भाजपा के ही कद्दावर नेता को बड़ा झटका

Leave a Comment