Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

रांची से दिल्ली जा रही रेड बर्ड एविएशन की एयर एंबुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त, सातों की मौत

On: February 24, 2026 1:32 AM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

चतरा। रेड बर्ड एविएशन की एक एयर एंबुलेंस विमान रांची से दिल्ली जाने के क्रम में चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत करमाटांड़ गांव के पास स्थित जंगल में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सोमवार शाम 7:34 बजे विमान का संपर्क एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से अचानक टूट गया, जिसके बाद हवाई अड्डा प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार यह विमान झारखंड की राजधानी रांची से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। संपर्क टूटते ही विमानन अधिकारियों ने हाई अलर्ट जारी कर दिया और लापता विमान की खोज के लिए बड़े पैमाने पर सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। संबंधित एजेंसियां रडार डेटा और अंतिम ज्ञात लोकेशन के आधार पर विमान का पता लगाने में जुट गईं। सूत्रों के अनुसार, इमरजेंसी डाटा सेंट्रलाइज्ड एक्शन प्लान (ईडी कैप) इस पूरे घटनाक्रम की निगरानी कर रहा था और पल-पल की जानकारी एकत्र की जा रही थी। नागरिक उड्डयन विभाग और सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए थीं।

सात लोगों की मौत की पुष्टि

एयर एंबुलेंस दुर्घटना मामले में चतरा के पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने विमान में सवार सभी सात लोगों की मौत की पुष्टि की है। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट प्राधिकरण ने भी मृतकों के नामों की आधिकारिक पुष्टि की है।

दुर्घटना में मृतकों की पहचान इस प्रकार है – कैप्टन विवेक विकास भगत (पायलट), सबराजदीप सिंह (पायलट), संजय कुमार (मरीज), अर्चना देवी (परिजन/अटेंडेंट), धुरु कुमार (परिजन/अटेंडेंट), डॉ. विकास कुमार गुप्ता, पैरामेडिक सचिन कुमार मिश्रा।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस एवं राहत दल घटनास्थल पर पहुंचे। घने जंगल और दुर्गम इलाके के कारण बचाव कार्य में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। फिलहाल प्रशासन द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। इस हृदयविदारक हादसे से पूरे राज्य में शोक की लहर है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

लोहरदगा का महासंग्राम: 10 अध्यक्ष और 102 पार्षद प्रत्याशियों के भाग्य पर जनता ने लगाई मुहर

Redbird Aviation का एयर एंबुलेंस विमान सिमरिया के जंगल में क्रैश, 7 लोग सवार

15 वर्षीय किशोरी का शव अरहर के खेत से बरामद, इलाके में सनसनी

मैट्रिक परीक्षा देने निकली छात्रा की रहस्यमयी मौत, युवक संग पेड़ से लटके मिले शव से सनसनी

ग्रामीणों ने संदिग्ध युवक को पकड़ा, पुलिस जांच में निकला नशे में धुत

भटके 10 वर्षीय बालक को पुलिस ने परिजनों से मिलाया, ग्रामीणों की सूझबूझ से टली अनहोनी

नगर परिषद चुनावः उपायुक्त व एसपी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

नगर परिषद चुनाव में 68.88 प्रतिशत मतदान, शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई प्रक्रिया

हेसातू उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय एक सप्ताह से बंद, शिक्षक की मनमानी से ग्रामीण नाराज

माता शबरी महोत्सव सह भुईयां समाज मिलन समारोह आयोजित, केंद्रीय मंत्री सह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री हुए शामिल, कहा “शिक्षा शेरनी का दूध है, जो पियेगा वही दहाड़ेगा”

डुमरी कला में अवैध खनन का आरोप, ग्रामीणों ने प्रशासन को दी अंतिम चेतावनी, सामाजिक कार्यकर्ता ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंप की उच्चस्तरीय जांच की मांग

जंगली हाथियों का आतंक, किसानों की फसलें बर्बाद

Leave a Comment