Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

नगर परिषद चुनाव में 68.88 प्रतिशत मतदान, शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई प्रक्रिया

On: February 23, 2026 8:35 PM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

चतरा। नगर परिषद आम निर्वाचन के तहत सोमवार को प्रातः 7 बजे से अपराह्न 5 बजे तक मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। निर्धारित समय तक कुल 68.88 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सुबह से ही विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं। महिला, पुरुष एवं युवा मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। लोकतंत्र के इस महापर्व में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सराहनीय रही। निर्वाचन को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई थीं। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति तथा आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी। पूरे दिन कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली और मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। जिला प्रशासन ने निर्वाचन कार्य में संलग्न सभी अधिकारियों, कर्मियों एवं सुरक्षा बलों के प्रति आभार व्यक्त किया है तथा मतदाताओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए धन्यवाद दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

नगर परिषद चुनावः उपायुक्त व एसपी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

हेसातू उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय एक सप्ताह से बंद, शिक्षक की मनमानी से ग्रामीण नाराज

माता शबरी महोत्सव सह भुईयां समाज मिलन समारोह आयोजित, केंद्रीय मंत्री सह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री हुए शामिल, कहा “शिक्षा शेरनी का दूध है, जो पियेगा वही दहाड़ेगा”

डुमरी कला में अवैध खनन का आरोप, ग्रामीणों ने प्रशासन को दी अंतिम चेतावनी, सामाजिक कार्यकर्ता ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंप की उच्चस्तरीय जांच की मांग

जंगली हाथियों का आतंक, किसानों की फसलें बर्बाद

भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौके पर मौत

नगर परिषद चुनाव 2026: 59.79% मतदान, बैलेट बॉक्स में बंद हुई प्रत्याशियों की किस्मत

बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, 8 संदिग्ध गिरफ्तार; लाल किले के पास हाई अलर्ट

लिव-इन बना खौफ का कैदखाना! छात्रा पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

बारात से लौट रहे पुलिसकर्मियों की दर्दनाक मौत! SUV-ट्रक टक्कर में 5 जवान शहीद

माघ मेले के संत पर संगीन आरोप! नाबालिग समेत दो के यौन शोषण केस में FIR दर्ज

मंईयां सम्मान योजना की 19वीं किस्त जारी, 51 लाख से अधिक लाभुकों के खाते में DBT से राशि ट्रांसफर

Leave a Comment