
गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर थाना क्षेत्र के द्वारी पंचायत अंतर्गत इंद्रा गांव में रविवार देर रात ग्रामीणों ने एक संदिग्ध युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि पुलिस जांच में मामला चोरी का नहीं, बल्कि नशे में घूमने का निकला। ग्रामीणों के अनुसार, रात करीब एक बजे दो अंजान युवक गांव के सड़क किनारे घूमते दिखे। गांव में विवाह समारोह को लेकर टेंट लगा हुआ था। देर रात दो अनजान युवकों की गतिविधि संदिग्ध लगने पर ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ लिया। इसी दौरान पुलिस गश्ती दल मौके पर पहुंच गया और पकड़े गए युवक को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस को देखते ही दूसरा युवक मौके से फरार हो गया। थाना पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया युवक नशे की हालत में था। पूछताछ में उसने बताया कि वह हजारीबाग अपने घर जा रहा था। नशे की वजह से उसने सड़क किनारे बाइक खड़ी कर दी थी और कभी सो रहा था तो कभी इधर-उधर घूम रहा था। सत्यापन के बाद युवक को चेतावनी देते हुए घर जाने की हिदायत देकर छोड़ दिया गया। पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि अफवाह या अनहोनी की स्थिति से बचा जा सके।





















Total Users : 816882
Total views : 2521514