Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

मैट्रिक परीक्षा देने निकली छात्रा की रहस्यमयी मौत, युवक संग पेड़ से लटके मिले शव से सनसनी

On: February 23, 2026 9:03 PM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

गुमला। जिले के कामडारा थाना क्षेत्र के आकरा गबरी टोली में एक युवक और युवती का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया। मृतकों की पहचान पोढ़ो टोली निवासी 16 वर्षीय सोनी कुमारी और आंकड़ा गांव निवासी 20 वर्षीय रमेश चीक बड़ाईक के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, सोनी कुमारी 21 फरवरी को मैट्रिक परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला। 23 फरवरी को आकरा गबरी टोली के पास तालाब किनारे पक्की सड़क के समीप एक पेड़ से दोनों के शव लटके पाए गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए की जा रही है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि दोनों किन परिस्थितियों में वहां पहुंचे और घटना के पीछे क्या कारण रहा। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

15 वर्षीय किशोरी का शव अरहर के खेत से बरामद, इलाके में सनसनी

ग्रामीणों ने संदिग्ध युवक को पकड़ा, पुलिस जांच में निकला नशे में धुत

भटके 10 वर्षीय बालक को पुलिस ने परिजनों से मिलाया, ग्रामीणों की सूझबूझ से टली अनहोनी

नगर परिषद चुनावः उपायुक्त व एसपी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

नगर परिषद चुनाव में 68.88 प्रतिशत मतदान, शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई प्रक्रिया

हेसातू उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय एक सप्ताह से बंद, शिक्षक की मनमानी से ग्रामीण नाराज

माता शबरी महोत्सव सह भुईयां समाज मिलन समारोह आयोजित, केंद्रीय मंत्री सह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री हुए शामिल, कहा “शिक्षा शेरनी का दूध है, जो पियेगा वही दहाड़ेगा”

डुमरी कला में अवैध खनन का आरोप, ग्रामीणों ने प्रशासन को दी अंतिम चेतावनी, सामाजिक कार्यकर्ता ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंप की उच्चस्तरीय जांच की मांग

जंगली हाथियों का आतंक, किसानों की फसलें बर्बाद

भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौके पर मौत

नगर परिषद चुनाव 2026: 59.79% मतदान, बैलेट बॉक्स में बंद हुई प्रत्याशियों की किस्मत

बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, 8 संदिग्ध गिरफ्तार; लाल किले के पास हाई अलर्ट

Leave a Comment