Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Redbird Aviation का एयर एंबुलेंस विमान सिमरिया के जंगल में क्रैश, 7 लोग सवार

On: February 24, 2026 12:34 AM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

रांची/चतरा। रेड बर्ड एविएशन का एक एयर एंबुलेंस विमान रांची से दिल्ली जाने के क्रम में चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत करमाटांड़ गांव के पास स्थित जंगल में दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना है। जानकारी के अनुसार, विमान ने झारखंड की राजधानी रांची से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। सोमवार शाम लगभग 7:34 बजे एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से उसका संपर्क अचानक टूट गया। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक विमान में कुल सात लोग सवार थे।

संपर्क टूटते ही विमानन अधिकारियों ने हाई अलर्ट जारी कर दिया। रडार डेटा और अंतिम ज्ञात लोकेशन के आधार पर बड़े पैमाने पर सर्च और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया है। जंगल क्षेत्र में सुरक्षा बल, स्थानीय पुलिस और आपदा प्रबंधन टीम संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चला रही हैं। सूत्रों के अनुसार, Emergency Data Centralized Action Plan (ED CAP) इस पूरे मामले की निगरानी कर रहा है और संबंधित एजेंसियां पल-पल की जानकारी जुटा रही हैं। नागरिक उड्डयन विभाग और अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

विमान में सवार लोग

आधिकारिक जानकारी के अनुसार एयर एंबुलेंस में कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें: पायलट – विवेक विकास भगत, पायलट – सवराजदीप सिंह, मरीज – संजय कुमार (41 वर्ष), डॉक्टर – विकास कुमार गुप्ता, पैरामेडिक – सचिन कुमार मिश्रा, अटेंडेंट – अर्चना देवी, अटेंडेंट – धुरु कुमार

फिलहाल सभी की स्थिति के संबंध में आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है। प्रशासन ने दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं और कारणों का पता लगाने का प्रयास जारी है। पूरे इलाके में घटना को लेकर चिंता का माहौल है। राहत एवं बचाव कार्य तेजी से जारी है और जल्द ही विस्तृत जानकारी सामने आने की संभावना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

लोहरदगा का महासंग्राम: 10 अध्यक्ष और 102 पार्षद प्रत्याशियों के भाग्य पर जनता ने लगाई मुहर

15 वर्षीय किशोरी का शव अरहर के खेत से बरामद, इलाके में सनसनी

मैट्रिक परीक्षा देने निकली छात्रा की रहस्यमयी मौत, युवक संग पेड़ से लटके मिले शव से सनसनी

ग्रामीणों ने संदिग्ध युवक को पकड़ा, पुलिस जांच में निकला नशे में धुत

भटके 10 वर्षीय बालक को पुलिस ने परिजनों से मिलाया, ग्रामीणों की सूझबूझ से टली अनहोनी

नगर परिषद चुनावः उपायुक्त व एसपी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

नगर परिषद चुनाव में 68.88 प्रतिशत मतदान, शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई प्रक्रिया

हेसातू उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय एक सप्ताह से बंद, शिक्षक की मनमानी से ग्रामीण नाराज

माता शबरी महोत्सव सह भुईयां समाज मिलन समारोह आयोजित, केंद्रीय मंत्री सह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री हुए शामिल, कहा “शिक्षा शेरनी का दूध है, जो पियेगा वही दहाड़ेगा”

डुमरी कला में अवैध खनन का आरोप, ग्रामीणों ने प्रशासन को दी अंतिम चेतावनी, सामाजिक कार्यकर्ता ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंप की उच्चस्तरीय जांच की मांग

जंगली हाथियों का आतंक, किसानों की फसलें बर्बाद

भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौके पर मौत

Leave a Comment