कुंदा (चतरा)। जिले के कुंदा प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय हेसातू में शिक्षक की कथित मनमानी से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार, विद्यालय पिछले लगभग एक सप्ताह से बंद पड़ा है और शिक्षक अनुपस्थित हैं, जिससे अभिभावकों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षक अपनी सुविधा अनुसार विद्यालय खोलते और बंद करते हैं। कई दिनों से विद्यालय में ताला लटका है, जिसके कारण बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा विभाग के पदाधिकारी निरीक्षण के नाम पर औपचारिकता निभाते हैं, जिसका लाभ लापरवाह शिक्षक उठा रहे हैं। स्थानीय मुखिया अनीता देवी ने बताया कि मामले की शिकायत जिला शिक्षा पदाधिकारी रामजी कुमार से की गई है। यदि शीघ्र विद्यालय का नियमित संचालन शुरू नहीं हुआ तो लिखित शिकायत कर आगे कार्रवाई की मांग की जाएगी। इस संबंध में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी किशोर कुमार ने कहा कि विद्यालय के सुचारू संचालन के लिए एक शिक्षक की नियुक्ति की गई है। बावजूद इसके विद्यालय बंद रहने की सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि बीपीओ को संबंधित शिक्षक से स्पष्टीकरण लेने का निर्देश दिया गया है। साथ ही तत्काल प्रभाव से वेतन पर रोक लगाने तथा वरीय पदाधिकारी को लिखित सूचना भेजने की कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से मांग की है कि बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए नियमित पठन-पाठन सुनिश्चित किया जाए और लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
हेसातू उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय एक सप्ताह से बंद, शिक्षक की मनमानी से ग्रामीण नाराज

On: February 23, 2026 8:34 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
















Total Users : 1186688
Total views : 3021464