चतरा। नगर परिषद आम निर्वाचन के तहत आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कीर्तिश्री जी एवं पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर चल रही मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर विधि-व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, मतदाताओं की सुविधाओं तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की। उन्होंने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्रों पर मौजूद मतदाताओं से संवाद कर उन्हें निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों पर पेयजल, छाया, बैठने की व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंध संतोषजनक पाए गए। इस अवसर पर जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी वेदवंती कुमारी, जिला नियोजन पदाधिकारी मन्नू कुमार तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी हरिनाथ महतो सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन द्वारा नगर परिषद आम निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने हेतु व्यापक तैयारियां की गई हैं।
नगर परिषद चुनावः उपायुक्त व एसपी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

On: February 23, 2026 8:36 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

















Total Users : 1182191
Total views : 3015490