Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

15 वर्षीय किशोरी का शव अरहर के खेत से बरामद, इलाके में सनसनी

On: February 23, 2026 9:06 PM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

गढ़वा। रमकंडा थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय किशोरी का शव गांव से करीब 700 मीटर दूर अरहर के खेत से बरामद होने के बाद पूरे इलाके में शोक और तनाव का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता 21 फरवरी की शाम गांव में आयोजित एक शादी समारोह से लौट रही थी। वह दो छोटे बच्चों (4–5 वर्ष) के साथ घर की ओर आ रही थी, लेकिन इसके बाद घर नहीं पहुंची। देर रात तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की।

22 फरवरी की सुबह ग्रामीणों के साथ बैठक कर तलाश की गई, इसी दौरान अरहर के खेत से किशोरी का शव बरामद हुआ। शव के गले पर निशान पाए गए हैं। परिजन दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह कुंटिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

रंका अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोहित रंजन सिंह ने बताया कि चार लोगों से पूछताछ की जा रही है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। स्थानीय मुखिया श्रवण प्रसाद कमलापुरी ने घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन तफ्तीश में जुटी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

Redbird Aviation का एयर एंबुलेंस विमान सिमरिया के जंगल में क्रैश, 7 लोग सवार

मैट्रिक परीक्षा देने निकली छात्रा की रहस्यमयी मौत, युवक संग पेड़ से लटके मिले शव से सनसनी

ग्रामीणों ने संदिग्ध युवक को पकड़ा, पुलिस जांच में निकला नशे में धुत

भटके 10 वर्षीय बालक को पुलिस ने परिजनों से मिलाया, ग्रामीणों की सूझबूझ से टली अनहोनी

नगर परिषद चुनावः उपायुक्त व एसपी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

नगर परिषद चुनाव में 68.88 प्रतिशत मतदान, शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई प्रक्रिया

हेसातू उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय एक सप्ताह से बंद, शिक्षक की मनमानी से ग्रामीण नाराज

माता शबरी महोत्सव सह भुईयां समाज मिलन समारोह आयोजित, केंद्रीय मंत्री सह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री हुए शामिल, कहा “शिक्षा शेरनी का दूध है, जो पियेगा वही दहाड़ेगा”

डुमरी कला में अवैध खनन का आरोप, ग्रामीणों ने प्रशासन को दी अंतिम चेतावनी, सामाजिक कार्यकर्ता ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंप की उच्चस्तरीय जांच की मांग

जंगली हाथियों का आतंक, किसानों की फसलें बर्बाद

भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौके पर मौत

नगर परिषद चुनाव 2026: 59.79% मतदान, बैलेट बॉक्स में बंद हुई प्रत्याशियों की किस्मत

Leave a Comment