Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

माता शबरी महोत्सव सह भुईयां समाज मिलन समारोह आयोजित, केंद्रीय मंत्री सह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री हुए शामिल, कहा “शिक्षा शेरनी का दूध है, जो पियेगा वही दहाड़ेगा”

On: February 23, 2026 8:33 PM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

हंटरगंज (चतरा)। हंटरगंज प्रखंड के हाई स्कूल मैदान परिसर में सोमवार को मुशहर भुइयां संघ के तत्वावधान में माता शबरी महोत्सव सह भुईयां समाज मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भगवान श्रीराम एवं माता शबरी की प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जीतनराम मांझी (केंद्रीय मंत्री सह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री) सहित चमारी मांझी, शंकर मांझी, नंदलाल मांझी, संतोष मांझी, नारायण मांझी, रूबी देवी एवं मुखिया दीपा भारती समेत अन्य गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से किया। समाज के लोगों ने अतिथियों का बुके एवं अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। अपने संबोधन में जीतनराम मांझी ने कहा कि माता शबरी का जीवन त्याग, सेवा और भक्ति का प्रतीक है। उन्होंने समाज को प्रेम, समानता और मानवता का संदेश अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के अभाव में समाज आगे नहीं बढ़ सकता। “शिक्षा शेरनी का दूध है, जो पियेगा वही दहाड़ेगा।” उन्होंने नशा उन्मूलन, अंधविश्वास से मुक्ति, शिक्षा के प्रसार और राजनीति में समाज की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। समारोह में उत्तर प्रदेश, बिहार और स्थानीय कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। पायल राज डांस ग्रुप ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया, वहीं बच्चों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। अंजली भारती ने गीतों के माध्यम से शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर हम पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज भुइयां, नंदलाल भारती, कारू भारती, प्रभु भारती सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। समारोह ने सामाजिक एकता और जागरूकता का संदेश दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

हेसातू उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय एक सप्ताह से बंद, शिक्षक की मनमानी से ग्रामीण नाराज

डुमरी कला में अवैध खनन का आरोप, ग्रामीणों ने प्रशासन को दी अंतिम चेतावनी, सामाजिक कार्यकर्ता ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंप की उच्चस्तरीय जांच की मांग

जंगली हाथियों का आतंक, किसानों की फसलें बर्बाद

भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौके पर मौत

नगर परिषद चुनाव 2026: 59.79% मतदान, बैलेट बॉक्स में बंद हुई प्रत्याशियों की किस्मत

बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, 8 संदिग्ध गिरफ्तार; लाल किले के पास हाई अलर्ट

लिव-इन बना खौफ का कैदखाना! छात्रा पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

बारात से लौट रहे पुलिसकर्मियों की दर्दनाक मौत! SUV-ट्रक टक्कर में 5 जवान शहीद

माघ मेले के संत पर संगीन आरोप! नाबालिग समेत दो के यौन शोषण केस में FIR दर्ज

मंईयां सम्मान योजना की 19वीं किस्त जारी, 51 लाख से अधिक लाभुकों के खाते में DBT से राशि ट्रांसफर

लिव-इन से सात फेरे तक: 101 जोड़े बने दूल्हा-दुल्हन, सामूहिक विवाह ने मिटाया ‘ढुकू’ का कलंक

धर्म और उद्योग का संगम: नेमीचंद शर्मा की आस्था और योगदान की मिसाल

Leave a Comment