Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौके पर मौत

On: February 23, 2026 8:23 PM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

गुमला। घाघरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पौड़ी सरना गांव के समीप बीते देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान पौड़ी गांव निवासी लगभग 20 वर्षीय दीपक खेरवार और 19 वर्षीय अजीत उरांव के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक मोटरसाइकिल से आदर गांव एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम से लौटने के दौरान पौड़ी सरना गांव के पास किसी अज्ञात वाहन से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह एवं एएसआई गणेश दास पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों शवों को कब्जे में लेकर घाघरा थाना लाया गया। पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए शवों को भेजा जाएगा। हादसे के समय घटनास्थल पर कोई प्रत्यक्षदर्शी मौजूद नहीं था। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात वाहन की पहचान तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

जंगली हाथियों का आतंक, किसानों की फसलें बर्बाद

नगर परिषद चुनाव 2026: 59.79% मतदान, बैलेट बॉक्स में बंद हुई प्रत्याशियों की किस्मत

बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, 8 संदिग्ध गिरफ्तार; लाल किले के पास हाई अलर्ट

लिव-इन बना खौफ का कैदखाना! छात्रा पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

बारात से लौट रहे पुलिसकर्मियों की दर्दनाक मौत! SUV-ट्रक टक्कर में 5 जवान शहीद

माघ मेले के संत पर संगीन आरोप! नाबालिग समेत दो के यौन शोषण केस में FIR दर्ज

मंईयां सम्मान योजना की 19वीं किस्त जारी, 51 लाख से अधिक लाभुकों के खाते में DBT से राशि ट्रांसफर

लिव-इन से सात फेरे तक: 101 जोड़े बने दूल्हा-दुल्हन, सामूहिक विवाह ने मिटाया ‘ढुकू’ का कलंक

धर्म और उद्योग का संगम: नेमीचंद शर्मा की आस्था और योगदान की मिसाल

शादी का झांसा… प्यार का जाल और 1 करोड़ की ठगी, आरोपी की तलाश में पुलिस पहुंची झारखंड

हत्या मामले में तीन दोषियों को आजीवन कारावास

फाईल फोटो

सड़क दुर्घटना में अंचल के चतुर्थवर्गीय कर्मचारी की मौत

Leave a Comment