
गुमला। नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत सोमवार को गुमला नगर परिषद क्षेत्र के कुल 22 वार्डों एवं अध्यक्ष पद के लिए मतदान संपन्न हुआ। शहर की सरकार चुनने को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखा गया। लोगों ने शांतिपूर्ण वातावरण में अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए प्रत्याशियों की किस्मत बैलेट बॉक्स में बंद कर दी। अब 27 फरवरी को मतगणना के बाद तस्वीर साफ होगी कि विजय द्वार तक कौन पहुंचेगा।
मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की कतारें लगी रहीं। पहली बार वोट देने पहुंचे युवा मतदाता हों या बुजुर्ग और दिव्यांगजन—सभी ने लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार गुमला नगर परिषद क्षेत्र में कुल 23,491 मत पड़े, जो लगभग 59.79% मतदान दर्शाता है।
वार्डवार मतदान (03 PM – 05 PM रिपोर्ट)
वार्ड 1-4 : 4193
वार्ड 5-8 : 4488
वार्ड 9-12 : 4200
वार्ड 13-17 : 5501
वार्ड 18-22 : 5109
कुल मतदान : 23,491 (59.79%)
चुनावी मैदान में उतरे अध्यक्ष और वार्ड पार्षद प्रत्याशी पिछले कई दिनों से डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर समर्थन जुटाने में लगे थे। मतदाताओं ने भी सजगता दिखाते हुए शांतिपूर्ण ढंग से मतदान किया। अब सभी की निगाहें 27 फरवरी को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं, जहां यह तय होगा कि गुमला नगर परिषद की बागडोर किसके हाथों में जाएगी।



















Total Users : 816856
Total views : 2521481