Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

माघ मेले के संत पर संगीन आरोप! नाबालिग समेत दो के यौन शोषण केस में FIR दर्ज

On: February 23, 2026 12:45 AM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

धार्मिक मंच… गुरु-शिष्य परंपरा… और आस्था का माहौल। लेकिन इसी आस्था के बीच उठे ऐसे आरोप, जिसने सबको चौंका दिया। एक संत और उनके शिष्य पर नाबालिग समेत दो लोगों के यौन शोषण के गंभीर आरोप लगे हैं। अदालत के आदेश के बाद देर रात पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब सवाल उठ रहा है — क्या आरोप साबित होंगे या यह विवाद किसी साजिश का हिस्सा है?

प्रयागराज। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य मुकुंदानंद ब्रह्मचारी के खिलाफ एक नाबालिग समेत दो व्यक्तियों के कथित यौन शोषण के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह कार्रवाई शनिवार देर रात की गई। इससे पहले प्रयागराज की पॉक्सो अदालत ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था। अधिकारियों के अनुसार, मामला पॉक्सो (POCSO) कानून तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किया गया है।

जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। प्राथमिकी के मुताबिक, हाल ही में प्रयागराज में आयोजित माघ मेले के दौरान उनके ट्रस्ट के एक धार्मिक कार्यक्रम में एक नाबालिग सहित दो व्यक्तियों ने कथित यौन शोषण की शिकायत की। शिकायत में कहा गया है कि धार्मिक कार्यक्रमों और एक गुरुकुल में “गुरु सेवा” की आड़ में तथा धार्मिक प्रभाव का दुरुपयोग कर शोषण किया गया।

अदालत के आदेश पर दर्ज हुई एफआईआर

शिकायतकर्ताओं का दावा है कि उन्होंने पहले झूंसी थाना और वरिष्ठ अधिकारियों को लिखित आवेदन दिया था, लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई। इसके बाद अदालत का दरवाजा खटखटाया गया। अदालत के निर्देश पर झूंसी पुलिस थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

स्वामी का पक्ष

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने वाराणसी में पत्रकारों से कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा है और वे अदालत के आदेश का सम्मान करते हैं। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए कहा कि मुकदमा दर्ज होने से जांच की प्रक्रिया पूरी होगी और सच्चाई सामने आएगी। गौरतलब है कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद हाल ही में प्रयागराज के माघ मेला 2026 के दौरान प्रशासन से विवाद को लेकर भी चर्चा में रहे थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

बारात से लौट रहे पुलिसकर्मियों की दर्दनाक मौत! SUV-ट्रक टक्कर में 5 जवान शहीद

मंईयां सम्मान योजना की 19वीं किस्त जारी, 51 लाख से अधिक लाभुकों के खाते में DBT से राशि ट्रांसफर

लिव-इन से सात फेरे तक: 101 जोड़े बने दूल्हा-दुल्हन, सामूहिक विवाह ने मिटाया ‘ढुकू’ का कलंक

धर्म और उद्योग का संगम: नेमीचंद शर्मा की आस्था और योगदान की मिसाल

शादी का झांसा… प्यार का जाल और 1 करोड़ की ठगी, आरोपी की तलाश में पुलिस पहुंची झारखंड

हत्या मामले में तीन दोषियों को आजीवन कारावास

फाईल फोटो

सड़क दुर्घटना में अंचल के चतुर्थवर्गीय कर्मचारी की मौत

48 घंटे में लापता छात्र बरामद, परीक्षा के डर से निकला था छात्रावास से

जीपीएल क्रिकेट लीग का शुभारंभ, हिंदुस्तान फाइटर ने जीता उद्घाटन मुकाबला

निःशुल्क विधिक शिविर, कई मामलों का आपसी समझौते से निपटारा

सिमरिया अनुमंडल मुख्यालय में आधुनिक आई-केयर सेंटर का शुभारंभ

नगर परिषद चुनावः 23 फरवरी को मतदान, 27 को मतगणना, संयुक्त ब्रीफिंग के बाद मतदान दल रवाना, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Leave a Comment