Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

मंईयां सम्मान योजना की 19वीं किस्त जारी, 51 लाख से अधिक लाभुकों के खाते में DBT से राशि ट्रांसफर

On: February 23, 2026 12:34 AM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

रांची। झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की 19वीं किस्त जारी कर दी गई है। राज्य के करीब 51 लाख से अधिक लाभुकों के बैंक खातों में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से राशि ट्रांसफर की जा रही है। शनिवार देर शाम से किस्त भेजने की प्रक्रिया शुरू हुई। पहले चरण में रांची, खूंटी, धनबाद, जमशेदपुर समेत कई जिलों में राशि हस्तांतरित की गई। लाभुकों के मोबाइल पर विभाग की ओर से मैसेज भी भेजा गया है, जिसमें 19वीं किस्त भेजे जाने की जानकारी दी गई है।

होली से पहले भेजी गई राशि

विभाग की ओर से होली से पहले किस्त जारी करने की तैयारी की जा रही थी। संभावित देरी को देखते हुए 22 फरवरी को ही राशि ट्रांसफर करने का निर्णय लिया गया, ताकि लाभुकों को समय पर आर्थिक सहायता मिल सके।

योजना की 19वीं किस्त उन्हीं लाभुकों को भेजी गई है—

  • जिनकी DBT प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

  • जिनका सत्यापन (वेरिफिकेशन) पूरा हो गया है।

  • जिनका आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक है।

  • जिन्हें पूर्व में योजना की किस्त मिल चुकी है।

अगर कोई लाभुक अपनी किस्त से जुड़ी जानकारी प्राप्त करना चाहता है, तो योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आधार नंबर के माध्यम से स्टेटस चेक कर सकता है। वहां यह जानकारी उपलब्ध होगी कि अब तक कितनी किस्त का भुगतान हुआ है और अगली किस्त कब तक भेजी जाएगी। योजना की राशि खातों में पहुंचते ही राज्य की बेटियों और बहनों के चेहरे पर एक बार फिर मुस्कान लौट आई है। सरकार की यह पहल महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

माघ मेले के संत पर संगीन आरोप! नाबालिग समेत दो के यौन शोषण केस में FIR दर्ज

लिव-इन से सात फेरे तक: 101 जोड़े बने दूल्हा-दुल्हन, सामूहिक विवाह ने मिटाया ‘ढुकू’ का कलंक

धर्म और उद्योग का संगम: नेमीचंद शर्मा की आस्था और योगदान की मिसाल

शादी का झांसा… प्यार का जाल और 1 करोड़ की ठगी, आरोपी की तलाश में पुलिस पहुंची झारखंड

हत्या मामले में तीन दोषियों को आजीवन कारावास

फाईल फोटो

सड़क दुर्घटना में अंचल के चतुर्थवर्गीय कर्मचारी की मौत

48 घंटे में लापता छात्र बरामद, परीक्षा के डर से निकला था छात्रावास से

जीपीएल क्रिकेट लीग का शुभारंभ, हिंदुस्तान फाइटर ने जीता उद्घाटन मुकाबला

निःशुल्क विधिक शिविर, कई मामलों का आपसी समझौते से निपटारा

सिमरिया अनुमंडल मुख्यालय में आधुनिक आई-केयर सेंटर का शुभारंभ

नगर परिषद चुनावः 23 फरवरी को मतदान, 27 को मतगणना, संयुक्त ब्रीफिंग के बाद मतदान दल रवाना, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

इटखोरी महोत्सव की अंतिम संध्याः फैशन शो में झलकी तीन धर्मों की सांस्कृतिक विरासत

Leave a Comment